कौन है Lydian Nadhaswaram? महज 13 साल की उम्र में जीते 6.9 करोड़ रुपये

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2023 - 12:43 PM (IST)

जिस उम्र में बच्चे खिलौने और कार्टून देखने में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में जब कोई बच्चा पूरी देश दुनिया में अपना नाम रोशन कर ले तो ये वाकई गर्व की बात है। हम बात कर रहे हैं चेन्नई में रहने वाले पियानोवादक लिडियन नादस्वरम की जिन्होंने महज 13 साल की उम्र में अमेरिकन रिएलटी शो  ‘द वर्ल्ड्स बेस्ट’ का खिताब जीतकर देश का सीन गर्व से चौड़ा कर दिया। उन्हें इनाम के रूप में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 6.9 करोड़ रुपये का इनाम मिला है।

PunjabKesari

सिंगर रहमान के स्कूल से ले रहे हैं संगीत की शिक्षा

लिडियन चेन्नई में KM Music Conservatory के छात्र हैं। ये संस्था ऑस्कर अवॉर्ड विनर बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में नधास्वरम ने निकोलाई रिमस्की- कोर्साकोव की 'द फ्लाइट ऑफ द बम्बलबी' की धुन को अविश्वसनीय ढंग से तेज गति से बजाकर सभी को चौंका दिया था।

PunjabKesari

4 साल की उम्र से पियानो बजा रहे हैं  लिडियन 

नधास्वरम के घर में हमेशा से ही गीत संगीत का माहौल रहा है। उनके पिता भी म्यूजिक डायरेक्टर है और अपने बेटे के इस खास क्षण में वो उनके साथ मौजूद थे। महज 4 साल की उम्र से पियानो बजा रहे लिडियन कहते हैं कि उनका सपना दुनिया के सबसे अच्छे पियानोवादक बनने का है। वहीं वो चांद पर जाकर बीथोवेन मूनलाइट सोनाटा खेलना चाहते हैं।  आज चलकर लिडियन एनीमेशन फिल्मों में भी म्यूजिक कंपोज करना चाहते हैं।

PunjabKesari

दो पियानों पर एक साथ धुन बजा चुके हैं लिडियन

बता दें The World’s Best’ show के फिनाले में उन्होंने एक साथ 2 पियानो पर मेडली धुन बजाकर जज को हैरान कर दिया। उन्हें 84 प्वॉइंट्स हासिल हुए, जबकि 63 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया का कुक्कीवॉन समूह ( फ्लाइंग ताइक्वांडो मास्टर्स) शो के रनर- अप रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static