एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लुक के लिए Scuba Dresses करें ट्राई

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 12:32 PM (IST)

अगर आप शादी या रिसेप्शन में कुछ मॉडर्न, स्टाइलिश और बॉडी-फिटिंग पहनना चाहती हैं, तो Scuba Dress एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसका फैब्रिक थोड़ा स्ट्रक्चर्ड और स्ट्रेची होता है, जिससे ड्रेस का शेप अच्छी तरह बना रहता है। वेडिंग गेस्ट ड्रेस में फिटेड सिल्हूट, रैप स्टाइल, ऑफ-शोल्डर और ए-लाइन डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं।  चलिए जानते हैं Scuba Dress के खूबसूरत आइडियाज

PunjabKesari
बॉडीकॉन Scuba Dress

यह ड्रेस शरीर के शेप को खूबसूरती से हाइलाइट करती है। इसमें कमर और हिप्स पर अच्छी फिटिंग होती है। यह कॉकटेल पार्टी, रिसेप्शन नाइट वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं। ग्लैमरस लुक पसंद करने वाली महिलाएं इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी, स्ट्रैपी हील्स और छोटा क्लच कैरी करें।

PunjabKesari
 ऑफ-शोल्डर Scuba Dress

ऑफ-शोल्डर ड्रेस में कंधे और नेकलाइन उभरकर दिखाई देते हैं। यह लुक फेमिनिन और एलिगेंट लगता है। इसमें ब्लैक, वाइन, एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू और पेस्टल पिंक जैसे कलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी।

PunjabKesari
वन-शोल्डर Scuba Dress

अगर आप थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखना चाहती हैं, तो वन-शोल्डर डिजाइन चुन सकती हैं। असिमेट्रिकल नेकलाइन ड्रेस को स्टाइलिश बनाती है। इसे दुल्हन अपने संगीत, कॉकटेल नाइट, रिसेप्शन या इंडो-वेस्टर्न थीम वाली पार्टी में पहन सकती हैं। इस ड्रेस के साथ नेकलेस की जगह बड़े ईयररिंग्स बेहतर लगते हैं।

PunjabKesari
ए-लाइन Scuba Dress

ए-लाइन ड्रेस ऊपर से फिटेड और नीचे से हल्की फ्लेयर्ड होती है। यह आरामदायक होने के साथ-साथ काफी ग्रेसफुल भी दिखती है। डे वेडिंग, फैमिली फंक्शन, मेहंदी या हल्दी मेंइसे ट्राई किया जा सकता है। इसे पंप हील्स, पर्ल ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ पहन सकती हैं।

PunjabKesari
रैप स्टाइल ड्रेस

रैप स्टाइल ड्रेस कमर पर क्रॉस होकर बांधी जाती है। इससे कमर का शेप सुंदर दिखाई देता है और फिटिंग भी एडजस्ट की जा सकती है। यह कमर को डिफाइन करती है, कर्वी और प्लस-साइज बॉडी पर भी अच्छी लगती है और आरामदायक फिट देती है। इसे दिन और रात दोनों तरह की शादी में पहनी जा सकती है।

PunjabKesari
प्लीटेड या रच्ड Scuba Dress

कमर या पेट के आसपास रचिंग और प्लीट्स वाली ड्रेस फिटिंग को सॉफ्ट बनाती है। यह डिजाइन ड्रेस में टेक्सचर भी जोड़ता है। इसमें मिडी लेंथ, थाई-हाई स्लिट,  साइड रचिंग, ड्रेप्ड नेकलाइन जैसे कई ऑप्शन हैंञ

PunjabKesari
 Scuba Maxi Dress

लंबी मैक्सी ड्रेस शादी के रिसेप्शन या फॉर्मल फंक्शन के लिए बहुत अच्छी लगती है। इसमें बॉडीकॉन, ए-लाइन या फ्लेयर्ड सिल्हूट चुना जा सकता है। इसमें रॉयल ब्लू, डीप रेड, बरगंडी,  ब्लैक, पर्पल, मेटैलिक सिल्वर कलर ज्यादा सूट करते हैं। लंबी ड्रेस के साथ हाई हील्स और छोटा क्लच लुक को और खूबसूरत बनाते हैं।


 Scuba Dress चुनते समय ध्यान रखें

-Scuba फैब्रिक स्ट्रक्चर्ड और थोड़ा मोटा हो सकता है, इसलिए गर्म मौसम में बहुत टाइट ड्रेस असहज लग सकती है।
-ड्रेस न बहुत ढीली हो और न ही इतनी टाइट कि चलने या बैठने में परेशानी हो।
- डे फंक्शन के लिए मिडी और फॉर्मल रिसेप्शन के लिए मैक्सी अच्छी रहती है।
-डीप नेक या बैकलेस डिजाइन चुनते समय इनर और सपोर्ट का ध्यान रखें।
- सीमलेस और सही फिटिंग वाले इनर पहनें, ताकि ड्रेस पर लाइनें न दिखें।
-  सफेद या आइवरी रंग चुनने से पहले ड्रेस कोड और ब्राइडल थीम का ध्यान रखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static