रूढ़िवादी सोच की बेड़ियां तोड़ ये महिलाएं बनीं अलग-अलग क्षेत्रों में शोहरत पाने वाली पहली हस्ती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 09:19 AM (IST)

इंटरनेशनल विमेंस डे यानी महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन। इस साल ये 8 मार्च को मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको रूबरू करा रहे हैं कुछ ऐसी महिलाओं से जिनकी कमयाबी और शोहरत ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अपना नाम का झंडा गाड़ा। वो महिलाएं जिन्होनें अपने क्षेत्र में कुछ ऐसा कर के दिखाया जो उससे पहले किसी भारतीय महिला ने नहीं किया था। 

जानें कौन है वो 10 महिलाएं

आनंदीबाई गोपालराव जोशी

पुणे शहर में जन्मी आनंदीबाई जोशी पहली भारतीय महिला थीं, जिन्होनें डॉक्टरी की डिग्री ली थी। जिस दौर में महिलाओं की शिक्षा भी दूभर थी, ऐसे में विदेश जाकर डॉक्टरी की डिग्री हासिल करना अपने आप में एक मिसाल है।

PunjabKesari

रोशनी शर्मा

रोशनी शर्मा हाल ही में ऐसी पहली महिला बाइकर बनी हैं जिन्होनें कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर बाइक से तय किया।

PunjabKesari

अरुणिमा सिन्हा

अरुणिमा माउंट एवरेस्ट पर फतेह पाने वाली भारतीय महिला हैं। आपको बता दें कि अरुणिमा एर नेशनल  लेवल बॉलीवॉल प्लेयर भी हैं। 12 अप्रैल 2011 को लखनऊ से दिल्ली जाते समय वो एक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उन्होनें अपना पैर गंवा दिया, लेकिन फिर भी उनके हौसले में कमी नहीं आई और उन्हें आर्टिफिशियल पैर से ही माउंट एवरेस्ट को फतेह किया।

PunjabKesari

रीता फारिया पॉवेल

रीता मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं। इन्होंने ये खिताब 1996 में जीता था। एक साल मॉडलिंग की उंचाइयों को छूने के बाद उन्होनें  डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाया।

PunjabKesari

मदर टेरेसा

मदर टेरेसा ऐसी पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें नोबेल प्राइज दिया गया था। टेरेसा को साल 1949 में इस सम्मान से नवाजा गया था। मदर टेरेसा कैथोलिक नन थीं, जिन्होनें 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। इन्होनें 1950 में कोलकता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।

PunjabKesari

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। ये 1966 से 1977 तक देश की पीएम थीं। इंदिरा को वुमेन ऑफ द मिलेनियन का भी नाम दिया गया था। इतना ही नहीं, वो पहली  ऐसी महिला भी थी, जिन्हें भारत रत्न  से सम्मानित किया गया था।

PunjabKesari

कल्पना चावला

कल्पना चावला स्पेस में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। साल 1977 बतौर मिशन स्पेशलिस्ट और प्राइमरी रोबॉटिक आर्म ऑपरेटर के तौर पर वो स्पेस में गई थीं।

PunjabKesari

किरण बेदी

देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी हैं। इतना ही नहीं वो ऐसी महिला भी बनीं, जिन्होनें 2003 में यूनाइटेड नेशन्स सिविल पुलिस एडवाइजर  के तौर पर चुना गया।

PunjabKesari
मिताली राज

ये एक ऐसी महिला है जिन्होनें टेस्ट मैच में डबल 100 सेंचुरी मारी है। 2014 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं टेस्ट मैच में मिताली ने 214 रन बनाए थे और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला क्रिकेटर थीं।

PunjabKesari

सानिया मिर्जा

टेनिस सनसनी सानिया ऐसी पहली भारतीय महिला हैं जिन्होनें साल 2005 में  Women's Tennis Association का खिताब जीता था। इसके बाद 2015 में  WTA  रैंकिंग में नंबर 1 पर आने वाली पहली भारतीय महिला भी सानिया ही हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static