दिल्ली में ठंड की हो रही है वापसी, कई जगह बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 05:15 PM (IST)

नारी डेस्क:  जो लोग गर्मी से डर रहे थे उनको अज कुछ राहत मिली थी। दिल्ली में आज अचानक मौसम खराब हो गया। देश की राजधानी में विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 4.8 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
 

यह भी पढ़ें: ‘पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश है…’ कोर्ट के पलट दिया वो विवादित बयान
 

दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है जो इस बात की प्रारंभिक चेतावनी है कि गंभीर मौसम की स्थिति की आशंका है और इससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली की प्रमुख वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.8 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 
 

यह भी पढ़ें: खतरे से बाहर हैं सलमान खान के पिता, डॉक्टरों ने बताया- उन्हें वेंटिलेटर से जल्द हटा देंगे
 

सुबह के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि दोपहर में एक और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बारिश की वजह उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ है। इस वजह से आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या ओले पड़ सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static