समर सीजन में ट्राई करें लिपस्टिक के ये 7 Light Shades

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 02:30 PM (IST)

महिलाएं काजल या आईशैडो लगाना भले ही भूल जाए लेकिन लिपस्टिक लगाना बिल्कुल नहीं भूलती। मगर तपती, चिलचिलाती गर्मियों में अधिकतर लड़कियां लिपस्टिक लगाने से बचती हैं लेकिन आप इस सीजन में लाइट कलर चूज कर सकती हैं जो आपको कूल लुक दिखाने साथ आपकी पर्सनैलिटी भी बढ़ाएंगे। 

PunjabKesari

अगर आप भी समर सीजन में मेकअप कम करती है तो लिपस्टिक के लाइट शेड्स ट्राई करें। अगर आप सोच रही हैं कि लाइट में कोई अच्छा शेड्स नहीं होता है तो आप गलत है क्योंकि आजकल मार्कीट में आपको लाइट लिप शेड्स की ढेरों ऑप्शन देखने को मिलेंगी। चलिए आज हम आपको लिपस्टिक के कुछ लाइट शेड्स बताते हैं जिन्हें समर में कंफर्ट होकर ट्राई किया जा सकता हैं। 

 

लिपस्टिक के लाइट शेड्स
प्रिटी पिंक लिपस्टिक

पिंक लिप शेड आपको बोरिंग ड्रैस में भी अट्रैक्टिव लुक दे सकता है। गर्मी में यह लिप कलर ट्राई करके आप अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती है। यदि आप शाम के समय कॉफी के लिए बाहर जा रही है तो डेनिम ड्रेस के साथ यह लिप शेड ट्राई करें।

PunjabKesari

चार्मिंग कोरल लिपस्टिक

अगर आप ऑरेंज या रैड नहीं लगाना चाहती है तो Coral लिप शेड लगाए। खास बात है कि यह शेड हर स्किन टोन पर सूट कर जाता हैं। यह देखने में थोड़ा लाइट लेकिन अट्रैक्टिव शेड हैं, जिसे आप समर में ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

न्यूड लिपस्टिक 

इन दिनों न्यूड लिपस्टिक यानी लिप्स की स्किन जैसे कलर वाले शेड्स खूब ट्रैंड में है जो न केवल नैचुरल लुक देते हैं बल्कि होंठों को अट्रेक्टिव भी दिखाते हैं। समर सीजन में गर्ल्स के लिए यह लिपस्टिक कलर बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन है। 

PunjabKesari

पिच लिपस्टिक कलर 

पिच कलर भी इस सीजन के लिए बेस्ट शेड हैं क्योंकि यह लाइट होता है जो गर्मियों में होंठों को हल्का नैचुरल लेकिन बोल्ड लुक देता हैं। दूसरा यह डस्टी या फेयर दोनों स्किन टाइप पर सूट कर जाता हैं। 

PunjabKesari

पैस्टल पिंक लिपस्टिक 

पैस्टल पिंक यानी हल्का गुलाबी लिपस्टिक कलर भी समर सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जो न केवल आपको गर्लिश लुक देगा बल्कि आपको प्रिटी भी दिखाएंगा। 

PunjabKesari

पिची पिंक लिपस्टिक 

ग्लैमर्स लुक के लिए आप पिची पिंक लिपस्टिक शेड्स ट्राई कर सकती हैं जिसे आप ग्लॉसी टेक्सचर या मैट टेक्सटर, अपनी पसंद के हिसाब से दे सकती हैं क्योंकि यह शेड टेक्सचर में शाइनी लुक देता है। 

PunjabKesari

ब्लश पिंक लिप शेड 

यह सॉफ्ट पिंक शेड हैं जो समर फंक्शन में आपको परफेक्ट व ग्लैमरस् लुक देगा। आप चाहे तो ब्लड पिंक लिपस्टिक लिक्विड या मैट टेक्सचर में ट्राई कर सकती हैं। मगर मैट टेक्सचर वाला ब्लड पिंक शेड्स पर्सनैलिटी को और उभार देता हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static