बड़ा घर भी लगने लगता है छोटा! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 गलतियां?

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 04:55 PM (IST)

नारी डेस्क : क्या आपका घर वास्तव में छोटा है, या फिर इंटीरियर की कुछ गलतियां उसे तंग और भरा-भरा दिखा रही हैं? कई बार लोग घर को सुंदर बनाने के लिए महंगे फर्नीचर और सजावटी सामान पर खूब पैसा खर्च करते हैं, लेकिन गलत प्लानिंग की वजह से घर पहले से भी छोटा नजर आने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर खुला, बड़ा और आकर्षक दिखे, तो इन 7 आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

दीवारों के कोनों से सटाकर पैनल लगाना

ज्यादातर लोग सजावटी पैनल्स को दीवार के किनारों से पूरी तरह सटा देते हैं। इससे कमरा सपाट और सीमित दिखाई देता है। पैनल्स को थोड़ा अंदर की ओर लगाकर कमरे में गहराई और बेहतर विजुअल इफेक्ट बनाया जा सकता है।

PunjabKesari

भारी और डार्क डिजाइन चुनना

छोटे कमरों में डार्क रंग, भारी टेक्सचर और बड़े पैटर्न कमरे को और संकरा दिखाते हैं। ऐसे में हल्के रंगों और सिंपल डिजाइनों का चुनाव करना बेहतर होता है।

एक ही कमरे में बहुत सारे रंगों का इस्तेमाल

बहुत ज्यादा रंग और कॉन्ट्रास्ट कमरे को बिखरा हुआ दिखाते हैं। पेस्टल, बेज, ऑफ-व्हाइट और अन्य न्यूट्रल शेड्स कमरे को बड़ा और शांत महसूस कराते हैं।

PunjabKesari

हर कोने को सजावट से भर देना

हर शेल्फ, टेबल और दीवार को डेकोरेटिव आइटम्स से भर देने पर घर में अव्यवस्था का एहसास होता है। कुछ जगहों को खाली छोड़ना भी डिजाइन का अहम हिस्सा है।

PunjabKesari

स्टोरेज की सही व्यवस्था न होना

जब सामान रखने की पर्याप्त जगह नहीं होती, तो चीजें इधर-उधर बिखरने लगती हैं। स्मार्ट स्टोरेज और हिडन कैबिनेट्स घर को साफ-सुथरा और बड़ा दिखाने में मदद करते हैं।

लाइटिंग और शीशों का गलत इस्तेमाल

प्राकृतिक रोशनी और मिरर कमरे को बड़ा दिखाने का सबसे आसान तरीका हैं। शीशों को ऐसी जगह लगाएं जहां वे रोशनी को रिफ्लेक्ट कर सकें और कमरे में खुलापन महसूस हो।

PunjabKesari

बिना सोचे-समझे ट्रेंड्स को फॉलो करना

सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर इंटीरियर ट्रेंड आपके घर के लिए सही नहीं होते। घर की साइज, जरूरत और स्पेस को ध्यान में रखकर ही डिजाइन चुनना चाहिए।

घर को बड़ा दिखाने के लिए हमेशा ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती। सही रंग, बेहतर लाइटिंग, स्मार्ट स्टोरेज और संतुलित सजावट से छोटा घर भी खुला, स्टाइलिश और आरामदायक नजर आ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static