इस मूलांक वालों की अचानक बदल जाती है किस्मत, केतु की कृपा से मिलती है सफलता
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 04:47 PM (IST)
नारी डेस्क : अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना अलग महत्व माना जाता है, लेकिन मूलांक 7 को सबसे रहस्यमयी और आध्यात्मिक मूलांक में गिना जाता है। कहा जाता है कि इस मूलांक पर ग्रह केतु का विशेष प्रभाव होता है, जिसके कारण इन लोगों के जीवन में अचानक बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। कभी संघर्ष तो कभी अपार सफलता। इनकी जिंदगी अक्सर अप्रत्याशित मोड़ों से भरा रहता है।
कौन होते हैं मूलांक 7 वाले?
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक का संबंध केतु ग्रह से जोड़ा जाता है, जिसे रहस्य, आध्यात्मिकता और गहरी सोच का कारक माना गया है। मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से गंभीर, विचारशील और खोजी प्रवृत्ति के होते हैं। इनमें एक खास बात यह होती है कि इनकी छठी इंद्रिय (Sixth Sense) काफी मजबूत होती है, जिससे ये कई बार परिस्थितियों को पहले ही भांप लेते हैं।

केतु कैसे बदलता है इनकी किस्मत?
मूलांक 7 वाले लोग गहराई से सोचने और रिसर्च करने वाले स्वभाव के होते हैं, इसलिए इन्हें ऐसे क्षेत्रों में अधिक सफलता मिलती है जहाँ विश्लेषण, अध्ययन और खोज की जरूरत होती है। ये लोग रिसर्च और साइंस, टेक्नोलॉजी और कोडिंग, ज्योतिष और आध्यात्मिक क्षेत्र, जांच-पड़ताल और जासूसी से जुड़े कार्यों के साथ-साथ ज्ञान और अध्ययन आधारित क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं।
यें भी पढ़ें : साबुन की टिकिया या Body Wash, कौन हैं सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक?
किन क्षेत्रों में मिलती है सफलता?
मूलांक 7 वाले लोग गहराई से सोचने और रिसर्च करने वाले स्वभाव के होते हैं, इसलिए इन्हें ऐसे क्षेत्रों में अधिक सफलता मिलती है जहां विश्लेषण, अध्ययन और खोज की जरूरत होती है। ये लोग रिसर्च और साइंस, टेक्नोलॉजी और कोडिंग, ज्योतिष और आध्यात्मिक क्षेत्र, जांच-पड़ताल और जासूसी से जुड़े कार्यों के साथ-साथ ज्ञान और अध्ययन आधारित क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं।

व्यक्तित्व और स्वभाव
मूलांक 7 वाले लोग दिखावे से दूर रहते हैं और सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं। ये बेहद मेहनती, ईमानदार और शांत स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर घमंड की भावना बहुत कम होती है और ये अक्सर समाज सेवा या दान-पुण्य जैसे कार्यों में रुचि रखते हैं।
यें भी पढ़ें : जामुन खाने से दूर हो सकती हैं कई बीमारियां, जानें इसके फायदे
क्या सच में बनते हैं अमीर?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केतु की कृपा से मूलांक 7 वाले लोग समय के साथ अच्छी सफलता और संपत्ति अर्जित कर सकते हैं। हालांकि इनका शुरुआती जीवन संघर्षपूर्ण हो सकता है, लेकिन बाद में ये स्थिर और सफल जीवन जीते हैं।

केतु को मजबूत करने के उपाय
केतु को मजबूत करने के लिए मान्यता के अनुसार कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिनसे इसके प्रभाव को संतुलित किया जा सकता है। इनमें नियमित रूप से स्ट्रीट डॉग्स को रोटी या बिस्कुट खिलाना, भगवान शिव और गणेश जी की श्रद्धापूर्वक पूजा करना तथा ध्यान और आध्यात्मिक साधना को अपनी दिनचर्या में शामिल करना प्रमुख माना जाता है। ये उपाय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक बताए जाते हैं।
मूलांक 7 वाले लोग रहस्यमयी और गहरी सोच वाले होते हैं। इनके जीवन में अचानक बदलाव और अप्रत्याशित सफलता देखने को मिलती है। हालांकि यह सब ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, इसलिए इसे आस्था और विश्वास के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

