बेबी बंप के साथ चाहिए परफेक्ट लुक? 5वें महीने में ट्राई करें ये स्टाइलिश आउटफिट्स

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 05:39 PM (IST)

नारी डेस्क : प्रेग्नेंसी का पांचवां महीना कई महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान बेबी बंप दिखना शुरू हो जाता है, इसलिए कपड़ों का चुनाव करते समय स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। सही आउटफिट न सिर्फ आपको आरामदायक महसूस कराते हैं, बल्कि आपके लुक को भी खूबसूरत और आकर्षक बनाते हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में हैं, तो इन ट्रेंडी और कम्फर्टेबल आउटफिट्स को अपनी वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

प्रिंटेड काफ्तान करें स्टाइल

प्रेग्नेंसी के दौरान ढीले और आरामदायक कपड़ों की बात हो तो प्रिंटेड काफ्तान एक बेहतरीन विकल्प है। यह पहनने में बेहद आरामदायक होता है और आपके लुक को भी एलिगेंट बनाता है। ऑफिस, कैजुअल आउटिंग या घर पर आराम से पहनने के लिए यह परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

PunjabKesari

पोल्का डॉट ड्रेस पहनें

अगर आप स्टाइलिश और क्यूट लुक चाहती हैं, तो पोल्का डॉट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। यह ड्रेस हल्की, ट्रेंडी और आरामदायक होती है। साथ ही इसका क्लासिक प्रिंट आपके प्रेग्नेंसी लुक में चार चांद लगा सकता है।

PunjabKesari

प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस चुनें

मैक्सी ड्रेस प्रेग्नेंसी फैशन का हमेशा से पसंदीदा हिस्सा रही है। यह शरीर को पर्याप्त स्पेस देती है और पूरे दिन आरामदायक महसूस कराती है। ऑफिस, फैमिली फंक्शन या आउटिंग के लिए प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस एक शानदार विकल्प हो सकती है।

PunjabKesari

डंगरी डिजाइन ड्रेस करें ट्राई

अगर आप कुछ अलग और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो डंगरी स्टाइल ड्रेस को अपनी लिस्ट में शामिल करें। यह आपको मॉडर्न और फैशनेबल लुक देने के साथ-साथ काफी कम्फर्ट भी देती है। इसके साथ सिंपल टी-शर्ट या टॉप पहनकर आप एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari

स्टाइलिंग टिप्स

कॉटन और ब्रीदेबल फैब्रिक चुनें।
बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें।
फ्लैट्स या आरामदायक फुटवियर पहनें।
कम एक्सेसरीज के साथ सिंपल और एलिगेंट लुक रखें।
मौसम के अनुसार हल्के रंगों का चुनाव करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static