सिर्फ 400 रुपये लेकर आए थे सुरेश ओबेरॉय मुंबई, जानिए कैसे बने Bollywood के हिट Villian

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 06:33 PM (IST)

बॉलीवुड के फेमस एक्टर की बात करें तो उसमें सुरेश ओबेरॉय का भी नाम आता है। दशकों पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर आए सुरेश ने अपनी भारी भरकम आवाज और गजब अभिनय के साथ फैंस के दिलों पर राज किया था। उन्होंने अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीत लिया। आज एक्टर सुरेश ओबेरॉय का 76वां जन्मदिन है। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण किस्सों के बारे में...

PunjabKesari

ऐसे की थी सुरेश ने करियर की शुरुआत 

सुरेश ओबेरॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक रेडियो शो  के जरिए की थी। इसके बाद सुरेश ने मॉडलिंग का करियर शुरु किया। मॉडलिग के बाद सुरेश मुबंई चले गए और वहां पर जाकर अपने एक्टिंग का सपना पूरा किया। 1977 में जीवन मुक्त से सुरेश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 

 कई मुश्किलों का करना पड़ा सामना 

सुरेश को आज भले ही एक विलेन के तौर पर जाना जाता हो लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सारे रोल निभाए हैं। एक इंटरव्यू में सुरेश ने बताया था कि सिर्फ 400 रुपये लेकर वह मुंबई आए थे। एक्टर का असली नाम सुरेश नहीं है बल्कि विशाल कुमार ओबेरॉय है। 

इन फिल्मों में कर चुके हैं एक्टिंग 

सुरेश ओबेरॉय को कई सारे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ भी सम्मानित किया जा चुका है। 1987 में उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने 'गदर एक प्रेम कथा', 'सोल्जर  सफारी', 'लज्जा', 'प्यार तूने क्या किया', 'कबीर सिंह', 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई थी। 

PunjabKesari

साल 1974 में की थी यशोधरा से शादी 

आपको बता दें कि सुरेश ने साल 1974 में यशोधरा के साथ शादी की थी। उनके बेटे विवेक ओबेरॉय भी हिंदी फिल्मों में के एक जाने माने एक्टर हैं इसके अलावा उनकी बेटी मेघना भी एक बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static