सर्दियों में सुस्ती दूर रखेंगे ये Super Foods, आज ही करें डाइट में शामिल

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 03:48 PM (IST)

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, सर्दियों में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इस दौरान सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं ठंड के कारण शरीर में सुस्ती भी बढ़ने लगती है। ऐसे में आप डेली डाइट में कुछ सुपर फुड्स शामिल करके इन सबसे बच सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में बताते हैं, जिसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं...

शकरकंद

सर्दियों में शकरकंद खाने का अलग ही मजा आता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है। शकरकंद में विटामिन ए, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गर्माहट आने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में शकरकंद का सेवन करने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर शरीर में एनर्जी रहती है।

PunjabKesari

pc: freepik

सिंघाड़ा

सर्दी के मौसम में शकरकंद के साथ सिंघाड़ा भी बेहद खाया जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेज होती है। सांस संबंधी समस्या से बचने के लिए इसका सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। कैल्शियम का उचित स्त्रोत होने से इसके सेवन से दांत व हड्डियों में मजबूती आती है। वहीं प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाने से मां और बच्चा दोनों की सेहत बरकरार रहती है।

खजूर

सर्दियों में खजूर भारी मात्रा में मिलती व लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसकी तासीर गर्म होने से यह शरीर में गर्माहट लाने का काम करता है। खजूर में फैट की मात्रा काफी कम होती हैं। ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के इसका सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, जिन जाने वाले लोगों के लिए खजूर काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। इससे वजन कंट्रोल रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है।

अखरोट

सूखे मेवों में अखरोट पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें अधिक मात्रा में गुड कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है। इसका सेवन करने से दिल व दिमाग स्वस्थ रहता है। ऐसे में रोजाना अखरोट खाने से दिल व दिमाग हेल्दी रहता है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होती है।

PunjabKesari

pc: freepik

अंडा

सर्दियों में अंडा खाना फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन का अच्छा सोर्स होने से इसका सेवन करने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक रहता है। इसके साथ ही अंडे में ओमेगा -3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रोजाना अंडा खाने से थकान, सुस्ती दूर होकर तरोताजा महसूस होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static