92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में शोक की लहर

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 10:21 AM (IST)

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92वें साल उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई हैं। पिछले कुछ दिनों से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थी. अस्पताल में लता मंगेशकर का लगातार इलाज चल रहा था। पहले उनके स्वस्थ होने की खबर सामने आई थी लेकिन उसके कुछ दिनों बाद ही उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। मगर वह जिंदगी की जंग हार गई।

बता दें लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जाने लगी। बड़े-बड़े सितारों से लेकर राजनीतिज्ञ उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे थे लेकिन भगवान को शायद कुछ ओर ही मंजूर था।

PunjabKesari

आपको बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 7 दशकों से गायिकी के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थी। लता जी 36 से ज्यादा भाषाओं में करीब 30 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। 11 साल की उम्र में गाना शुरू करने वाली लता जी ने 13 साल की उम्र में मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ के लिए गाना गाया। 18 साल की लता ने साल 1947 में हिंदी सिनेमा के लिए गाना शुरू किया था। लता जी तो पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवं कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

PunjabKesari

पैसा-शौहरत-नाम उन्हें सबकुछ मिला लेकिन सिवाए एक हमसफर के। लता जी ने अपनी जिंदगी अकेले गुजार दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो 13 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था और ऐसे में पूरे घर-परिवार और अपने भाई बहनों को संभालने की जिम्मेदारी लता जी के कंधों पर आ गई थी। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल तो आया लेकिन वह इस पर अमल नहीं कर सकी। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने काम शुरू कर दिया था और परिवार व अपने भाई-बहनों को संभालने में व्यस्त हो गई। लता मंगेशकर अपने भाई-बहनों को अच्छा जीवन देने के लिए खुद के लिए समय नहीं निकाल पाईं।

भगवान लता मंगेशकर की आत्मा को शांति दे हम यहीं कामना करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static