25 रुपए से करियर शुरू करने वाली लता मंगेशकर अपने पीछे छोड़ गई 370 करोड़ की प्रॉपटी!

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 06:16 PM (IST)

जब से लता मंगेशकर के निधन की खबर आई है तब से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। लता जी पिछले 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी और उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी आए दिन सोशल मीडिया पर सुनने को मिलती थी। गायिका के परिवार वालों और फैंस को उम्मीद थी कि उनकी दीदी जल्द ही ठीक होकर वापिस आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कल उनके जाने से हर किसी की आंखे नम हुई।

जिस घर में लता जी का हुआ जन्म आज वहां है कपड़ों का शोरूम

देश-विदेश में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ और जिस घर में वो जन्मी थी आज वहां पर कपड़ों का शोरूम है। जी हां, इंदौर के सिख मोहल्ले में 28 सितंबर 1929 को स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम दीनानाथ और मां का नाम शेवंती थी। वो जिस घर में पैदा हुई थी उसे वाघ साहब के बाड़े के रूम में जाना जाता है। उस घर में लता जी 7 साल तक रही थी और बाद में उनके परिवारवालों ने इस घर को एक मुस्लिम परिवार को बेच दिया और खुद लता की फैमिली महाराष्ट्र चली आई। वही दूसरी ओर मुस्लिम परिवार ने कुछ साल इस घर में रहकर घर को बलवंत सिंह नाम के शख्स को बेच दिया। बलवंत सिंह भी इस घर में कुछ ही समय के लिए रहे थे फिर उन्होंने इसे नितिन मेहता को बेच दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वही नितिन मेहता को जब यह बात पता चली कि इस घर में लता मंगेशकर का जन्म हुआ और वो यही पर काफी समय रही तो उन्होंने मुंह मांगी कीमत पर घर को बलवंत सिंह से खरीद लिया। उन्होंने घर के बाहरी हिस्से में कपड़े का शोरूम खोल लिया। यही नहीं उन्होंने शोरूम के एक हिस्से में लता जी का म्यूरल बनवाया और वो गायिका को सुरों की देवी की तरह पूजते हैं। रोज  शोरूम खोलने से पहले वो लता जी का आर्शीवाद लेते हैं।

लता दीदी को इंदौर से था बेहद लगाव

यहां आपको बता दें कि लता दीदी को भी इंदौर से बहुत प्यार था। भले ही वो ज्यादा समय मुंबई में रहीं लेकिन वो अपने जन्म के स्थान को नहीं भूली। वे जब भी इंदौर के लोगों से मिलती थी तो बेहद खुश होती। उन्हें इंदौर के सराफा की खाऊ गली का गुलाब जामुन, रबड़ी बहुत पसंद थे।

लता मंगेशकर ने बचपन से ही संघर्ष किया। उन्होंने अपने पिता से संगीत सीखा और वो 13 साल की थी जब उनके पिता की मौत हो गई। पिता के जाने के बाद उन्होंने गाना शुरू किया। उनकी पहली कमाई 25 रुपए थी जोकि उन्हें स्टेज पर गाने के लिए मिली थी और आज वो अपने पीछे करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़ गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अपने पीछे छोड़ गई 370 करोड़ की प्रॉपर्टी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर की कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के आसपास है भारतीय करेंसी में लगभग 370 करोड़। गायिका की अधिकांश कमाई उनके गानों की रॉयल्‍टी और उनके निवेश से थी। लता जी साधारण जिंदगी जीती थी। वो मुंबई में रहती थीं। उनका घर दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर स्थित है, जिसका नाम प्रभु कुंज भवन है। अब तो इस घर में सिर्फ लता जी की यादें ही रह गई।

लता जी कारों की भी शौकीन थी। उन्होंने सबसे पहले एक Chevrolet खरीदी थी। इसे उन्होंने अपनी मां के नाम से खरीदा था। उनके कार कलेक्शन में ब्यूक, शेवरले और क्रिसलर जैसी कारें शामिल थीं। यश चोपड़ा ने ‘वीर ज़ारा’ के गाने के रिलीज होने के बाद लता जी को एक मर्सिडीज कार भी गिफ्ट की थी। लता मंगेशकर ने आजीवन शादी नहीं उनके पीछे उनकी बहनें और भाई रह गए हैं। उनको मुखाग्नि भी उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दी, जो कि बाद में उनकी संपत्ति के भी मालिक हो सकते हैं हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static