Kunika Sadanand का बड़ा दावा, कहा- मुझे कभी नहीं लगा गौरव-आकांक्षा पति-पत्नी हैं...
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 04:19 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी हैरान कर दिया है। अब इस मामले पर अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस खबर से ज्यादा हैरानी नहीं हुई क्योंकि उन्हें हमेशा से दोनों का रिश्ता पति-पत्नी से ज्यादा बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसा लगता था। कुनिका सदानंद ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें गौरव और आकांक्षा के अलग होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत गौरव को मैसेज भी किया। उन्हें उम्मीद थी कि शायद यह किसी रियलिटी शो का ट्विस्ट हो, लेकिन बाद में मामला गंभीर निकला।
'गौरव ज्यादा प्रैक्टिकल और कम रोमांटिक हैं'
कुनिका ने कहा कि उनकी नजर में गौरव खन्ना काफी समझदार, प्रैक्टिकल और जिम्मेदार इंसान हैं, लेकिन शायद उतने रोमांटिक नहीं हैं। वहीं आकांक्षा चमोला को उन्होंने खुले विचारों वाली, जिंदादिल और अपनी बात खुलकर कहने वाली महिला बताया। उन्होंने कहा कि दोनों की पर्सनैलिटी एक-दूसरे से काफी अलग थी और शायद यही वजह रही कि रिश्ते में समय के साथ दूरियां बढ़ती गईं।

'गौरव आकांक्षा का बच्चे की तरह ख्याल रखते थे'
कुनिका ने साफ किया कि वह किसी के रिश्ते पर फैसला नहीं सुना रहीं, बल्कि उन्होंने जो देखा, वही साझा कर रही हैं। उनके मुताबिक, जब भी उन्होंने दोनों को साथ देखा, गौरव हमेशा आकांक्षा का बेहद ख्याल रखते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता था जैसे एक समझदार इंसान एक भावुक और चंचल लड़की को संभाल रहा हो। यही बात देखकर उनके मन में गौरव के लिए सम्मान और बढ़ गया था।
यें भी पढ़ें : जानें कितना Cholesterol लेवल दिल के लिए बन सकता है मुसीबत?
पति-पत्नी नहीं, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसे लगते थे
कुनिका का सबसे चर्चित बयान यही रहा कि शादी के करीब 10 साल बाद भी उन्हें कभी नहीं लगा कि गौरव और आकांक्षा पति-पत्नी हैं। उनके अनुसार, दोनों के बीच दोस्ती और बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसा रिश्ता ज्यादा नजर आता था, जो उन्हें काफी अच्छा भी लगता था। उन्होंने यह भी बताया कि 'बिग बॉस 19' के दौरान गौरव ने कई बार कहा था कि उनका घर बंद पड़ा है और आकांक्षा अपनी मां के साथ रह रही हैं। उस समय उन्हें यह बात थोड़ी अजीब जरूर लगी थी, लेकिन उन्होंने ज्यादा सवाल नहीं किए।

बच्चे का मुद्दा भी बन सकता है रिश्ते में दरार की वजह
कुनिका ने रिश्तों में परिवार बढ़ाने के फैसले को भी अहम बताया। उनका कहना है कि यदि एक पार्टनर बच्चा चाहता हो और दूसरा नहीं, तो यह शादी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्यार के शुरुआती दौर में लोग कई समझौते कर लेते हैं, लेकिन समय के साथ प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और यही मतभेद रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं।
यें भी पढ़ें : पेड़ पर उगने वाली ‘जलेबी’! सिर्फ 2 महीने बाजार में दिखती है, सेहत के लिए वरदान
आकांक्षा ने खुद किया था तलाक का खुलासा
बता दें कि आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। इस खुलासे के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा।

