आमिर खान के नये घर में पत्नी, EX पत्नी और सभी बच्चे रहेंगे साथ! खास तारिके से किया गया Design

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 05:28 PM (IST)

नारी डेस्क: एक निजी समारोह में  तीसरी शादी करने के कुछ दिनों बाद ही आमिर खान और गौरी स्प्राट के नए घर की योजनाएं चर्चा का विषय बन गई हैं। 'द फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर और गौरी - जिनकी शादी 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल में एक्टर के किराए के अपार्टमेंट में हुई थी के आखिरकार खार के यूनियन पार्क में फिर से विकसित हो रहे मरीना अपार्टमेंट्स के एक आलीशान घर में रहने की उम्मीद है।

PunjabKesari
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि यह जोड़ा अभी नरगिस दत्त रोड पर 'विलनोमोना' में आमिर के किराए के घर में रह रहा है, लेकिन उनका स्थायी घर एक आगामी हाई-राइज़ प्रोजेक्ट में होगा, जिसके 2030 के आसपास तैयार होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर जिनके पास कई सालों से मरीना में कई अपार्टमेंट हैं, एक बड़ा मल्टी-फ्लोर घर बनवा रहे हैं जिसे "स्काई विला" कहा जा रहा है। खबरों के अनुसार, एक्टर का प्लान है कि वे गौरी और अपने बेटे क्विन के साथ बिल्डिंग की सबसे ऊपर की तीन मंजिलों में रहेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक पूरी मंजिल प्राइवेट गेट-टुगेदर, परिवार के सेलिब्रेशन और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए डिज़ाइन की जा रही है।

PunjabKesari
आमिर अक्सर फिल्म इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत के दोस्तों के लिए छोटी-मोटी पार्टियां या गेट-टुगेदर आयोजित करते रहे हैं, और नया घर इन्हीं मुलाकातों को ध्यान में रखकर प्लान किया जा रहा है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि आमिर उसी बिल्डिंग में अपने परिवार के कई सदस्यों के लिए भी अपार्टमेंट ले रहे हैं। खबर है कि उनके बेटे, एक्टर जुनैद खान को एक पूरी मंजिल मिलेगी। फिल्ममेकर किरण राव और उनके बेटे आज़ाद के लिए भी अपार्टमेंट तय किए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आमिर की मां ज़ीनत हुसैन और उनकी बहनें निखत खान और फरहत दत्ता के भी उसी कॉम्प्लेक्स में घर होने की संभावना है।

PunjabKesari
पब्लिकेशन के अनुसार, एक्टर ने अपने बड़े परिवार के लिए अतिरिक्त अपार्टमेंट लेने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा का एडवांस पेमेंट किया है। हालांकि आमिर खान ने इन खबरों पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। पब्लिकेशन ने यह भी बताया कि आमिर अभी 'विलनोमोना' में चार लग्ज़री अपार्टमेंट किराए पर ले रखे हैं, जहां उनके परिवार के कई सदस्य, जिनमें उनकी मां और बेटे शामिल हैं, पहले से ही उसी बिल्डिंग में रह रहे हैं। गौरी स्प्रेैट और उनके बेटे क्विन के अब परिवार का हिस्सा बनने के साथ, कहा जा रहा है कि एक्टर अपने करीबी लोगों को अपने पास रख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static