एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग भी श्रद्धा कपूर को मिली है विरासत में, लता मंगेशकर से है गहरा नाता

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 05:54 PM (IST)

नारी डेस्क: 'स्त्री 2' की सफलता के बाद से ही श्रद्धा कपूर खबरों में बनी हुई हैं।  उनकी लोकप्रियता अचानक इतनी बढ़ गई कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे शक्ति कपूर की बेटी को सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग भी विरासत में मिली है।  श्रद्धा कपूर एक ट्रेंड सिंगर हैं, और उनके परिवार में संगीत की गहरी जड़ें हैं। श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरे और नानी पद्मिनी कोल्हापुरे भी ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं।

PunjabKesari
ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं  श्रद्धा की मां

श्रद्धा की मां शिवांगी एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं, हालांकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा गाने नहीं गाए। वहीं लता मंगेशकर और आशा भोसले - श्रद्धा कपूर के परिवार से जुड़ी हुई हैं । श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंधारिनाथ कोल्हापुरे लता मंगेशकर के कजिन भाई थे तो इस हिसाब से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हुईं।  श्रद्धा के नाना जी क्लासिकल सिंगर थे और यही वजह है कि उनकी नातिन श्रद्धा कपूर के अंदर भी सिंगिंग का टैलेंट है। श्रद्धा ने कई हिंदी फिल्मों में गाना गाया है
 

गायन में भी नाम कमाया

श्रद्धा का सबसे प्रसिद्ध गाना "तेरी गल्लियां" (एक विलेन) है। इसके अलावा उन्होंने "रॉक ऑन 2" के कई गानों में अपनी आवाज दी है। श्रद्धा के गायन ने उन्हें फिल्मों में बहुमुखी प्रतिभा का उदाहरण बना दिया है, और उनके फैंस उनके गानों को भी बहुत पसंद करते हैं। उनकी सादगी और डाउन-टू-अर्थ पर्सनैलिटी ने उन्हें युवाओं में बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

PunjabKesari

पुरस्कार और नामांकन

फिल्मफेयर अवार्ड्स में श्रद्धा कपूर को कई बार नामांकित किया जा चुका है, जिनमें आशिकी 2  के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नामांकन प्रमुख है।श्रद्धा को उनकी बेहतरीन अदाकारी और फिल्मों में योगदान के लिए कई अवार्ड शोज और कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया है। श्रद्धा कपूर ने फिल्मों के अलावा ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। वह कई प्रमुख ब्रांड्स जैसे Vivo, Vaseline, Lakme, और Flipkart के विज्ञापनों में नजर आती हैं, जिससे उनकी व्यावसायिक साख बढ़ी है।


फैशन आइकॉन

 श्रद्धा कपूर का स्टाइल और फैशन सेंस काफी लोकप्रिय है। वह इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स में ग्लैमरस लगती हैं। कई प्रमुख फैशन ब्रांड्स और मैगज़ीन कवर पर वह नजर आ चुकी हैं। उनके इंडियन लुक्स, खासकर साड़ियों और एथनिक वेयर में, फैशन ट्रेंड्स सेट करते हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय, गायन और सामाजिक कार्यों से अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है।

PunjabKesari

सामाजिक कार्यों में योगदान

श्रद्धा कपूर पर्यावरण जागरूकता और पशु अधिकारों के समर्थन में भी सक्रिय रहती हैं। वह प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ कई अभियानों में शामिल रही हैं और WWF India के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती हैं। वहअपने सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यावरण और समाज के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static