Weight Loss: शिल्पा शेट्टी से जाने सत्तू बनाने की रेसिपी
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 03:10 PM (IST)
 
            
            बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योगा और हैल्दी फूड रेसिपी की वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने सत्तू ड्रिंक की वीडियो शेयर की जो वेट लूज करने में काफी फायदेमंद है। इसे पीने से बॉडी में एनर्जी आने के साथ पाचन तंत्र मजबूत होता है। आइए जानते हैं सत्तू बनाने की रेसिपी...
सामग्री
सत्तू- 3 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
जीरा पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
पुदिना पत्ती- 3-4
पिंक सॉल्ट- 1/2 टीस्पून
धनिया पत्ती- 1 टेबलस्पून (कटा हुआ)
पानी- 1 गिलास
नींबू का रस- 1 टीस्पून
आइस क्यूब्स- 4-5
कोकोनट पाउडर- चुटकीभर (ऑप्शनल)
विधि
. सभी चीजों को एक साथ मिलाएं।
. अब ब्लेंडर की मदद से इसे ब्लेंड करें।
. आपका हैल्दी सत्तू बन कर तैयार है। 
. इसे गिलास में निकाल कर ठंडा ही पीएं।
क्यों है फायदेमंद?
बेहतर पाचन तंत्र
सत्तू में कैल्शियम, विटामिन, मैग्नीशियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इस ड्रिंक को पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। पाचन तंत्र मजबूत होता है।

वजन घटाएं
पोषक तत्त्वों से भरपूर सत्तू का सेवन करने से भूख नियंत्रित रहती है। ऐसे में यह शरीर का वजन बढ़ने से रोकता है। साथ ही सेहत दुरूस्त रहती है।
शुगर रखें कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है।


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            