प्यार से ज्यादा करियर को अहमियत देती है ये लड़कियां, जानिए अन्य खूबियां भी

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 03:13 PM (IST)

हर कोई अपने नेचर के कारण दूसरों से अल पहचान बनाता है। जहां कुछ लोग बेहद खुशमिजाज होते हैं। वहीं कई हर समय परेशान रहते हैं। असल में, इसके पीछे का कारण उनपर उनकी राशि व जन्म तारीख का प्रभाव पड़ने से होता है। वैस तो हो बीते कुछ दिनों में हमने आपसे तारीख 1, 2 में जन्मीं लड़कियों के बारे में बताता था। तो चलिए आज हम आपको तारीख 3 में पैदा हुई लड़कियों के नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। मगर उससे पहले बता दें कि तारीख 12, 21 और 30 में पैदा हुई लड़कियों का भी अंक 3 ही माना जाता है। 

साहस से भरी 

3 तारीख में के लिए जन्मी लड़कियां साहसी होती है। ये किसी से भी व्यक्ति व परिस्थिति का निडरता से मुकाबला करती है। यहां तक कि ये अपने परिवार व दोस्तों को भी मुसीबतों से बचाने का काम करती है। इन लड़कियों के बारे में हम कह सकते हैं कि इनकी जिंदगी में डर की कोई जगह नहीं है। 

PunjabKesari

दिल नहीं दिमाग को अहमियत देने वाली 

ये लड़कियां किसी भी बात व चीज के लिए दिल की जगह पर दिमाग से फैसला लेना सही समझती है। ये चीज को अच्छे से समझकर ही आगे बढ़ती है। वहीं इन लड़कियों का मानना होता है कि किसी भी बात का सही निर्णय दिमाग से ही लिया जा सकता है। 

करियर को अहमियत देनी वाली 

तारीख 3 में जन्मीं लड़कियां अपने करियर को बहुत अहमियत देती है। इसके लिए ऐसी भी कहा जा सकता है कि ये लड़कियां प्यार से ज्यादा करियर पर ध्यान देती है। शायद इसी खूबी के कारण ये लड़कियां मेहनत व लगन से काम करती है। साथ ही इनका करियर में ऊंचाइयों को छूता है। 

PunjabKesari

मूडी

इन लड़कियों को अपने काम व जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। वहीं स्वभाव से ज्यादा रोमांटिक ना होने पर ये जल्दी किसी से अट्रैक्ट नहीं होती है। वहीं बात इनकी शादी की करें तो ये ऐसे पार्टनर की तलाश में होती जो इनके मुताबिक चले। 

पार्टनर चुनने में लगाती है देर

ये लड़कियां स्वभाव से नखरीली व मूडी भी होती है। वहीं हर काम को खुद और एकदम परफेक्ट करने में भी यकीन रखती है। इसलिए इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो इनके मुताबिक एकदम परफेक्ट हो। ये रिश्ते में कोई बंदिशे नहीं चाहती है। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जो इनको अच्छे से समझें व हर परिस्थिति में साथ दें। 

स्वाभिमानी

तारीख 3 में पैदा हुई लड़कियां बेहद ही स्वाभिमानी होती है। इन्हें हर काम परफेक्ट करने में ही चैन मिलता है। वहीं किसी की मदद लेने की जगह ये अपना काम खुद करके ही सुकून पाती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों को जिंदगी अपने हिसाब से जीना अच्छा लगता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static