स्वप्न शास्त्र: आने वाले संकट से बचाने के लिए सपने दिखाते हैं ये संकेत!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 06:32 PM (IST)

आपने अपनी दादी व नानी से सुना होगा कि सुबह का सपना हमेशा सच होता है। इसी तरह सपने में कुछ चीजों को देखने का भी शुभ व अशुभ मततब निकलता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे हमें भविष्य़ के बारे में भी पता चलता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सपने में दिखने वाली चीजों का क्या मतलब निकलता है...

nari,PunjabKesari

आग 

अगर कोई सपने में आग देखेगा तो डरना जाहिर सी बात है। मगर यहां हम आपको बता दें कि असल में ऐसा सपना देखने से धन से जुड़ी परेशानी दूर होने के रूखा हुआ पैसा वापिस मिलने के शुभ संयोग बनते हैं। मगर इसके विपरित आग में किसी को जलता हुआ देखना अशुभ माना जाता है। इससे व्यापार, कारोबार में रूकावटें आती है। 

दीवाली या किसी त्योहार को मानना

सपने में दीवाली या कोई त्योहार मनाने से जीवन में भी खुशियों का आगमन होता है। घर का वातावरण सकारात्मक होने से परिवार के सदस्यों से रिश्ते और भी गहरे व मजबूत होते हैं। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

nari,PunjabKesari

मर चुके इन्सान को दिखना 

अगर कोई मर चुका किसी के सपने में आकर बात करें तो उसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की कोई बहुत पुरानी इच्छा जल्द ही पूरी हो जाएगी। 

जलता दिया 

अगर आपको सपने में जलता हुआ दिया दिखाई दे तो यह शुभ संकेत देता है। जलता दिया अंधेरे को रौशनी में बदल देता है, ये हमेशा अच्छा संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपकी उम्र बढ़ गई है।

बच्चा

सपने में बच्चे को देखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि व्यक्ति जो भी काम यानी कारोबार कर रहा होता वह उसके लिए अभी परिपक्व नहीं है। हम यूं भी कह सकते हैं कि व्यक्ति को अपने कारोबार संभालने में अभी और भी मेहनत की जरूरत होती है। 

nari,PunjabKesari

बारात 

सपने में शादी देखने के साथ बारात देखना अशुभ माना जाता है। यह जीवन में परेशानियां के आगमन की ओर संकेत करता है।

छिपकली 

सपने में छिपकली को देखना शुभ और अशुभ दोनों माने जाते हैं। अगर यह एक जगह बैठी दिखाई दे तो यह किसी अनहोनी या आर्थिक नुकसान होने की ओर इशारा करता है। कीड़े खाती छिपकली को देखने से घर या आसपास के स्थान में चोरी होने का खतरा रहता है।‌‌‌‌‌‌‌ मगर कही आप सपने में छिपकली को डर से भागते देखते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। इससे घर में आने वाले मुसीबतें टल कर खुशियों का आगमन होता है।

मधुमक्खी का छत्ता

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मधुमक्खियों का छाता देखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों में एकता बनने के साथ रिश्तों में मिठास आती है। इसके विपरित मधुमक्खी फूल पर बैठी दिखे तो इससे कारोबार व नौकरी में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

nari,PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static