Father's Day: अमेरिका की एक फैक्ट्री में हुए हादसे से भी जुड़ा यह दिन, जानें कैसे हुई शुरूआत

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 11:11 AM (IST)

जून महीने के तीसरे रविवार हर साल को फादर्स डे यानि पितृ दिवस मनाया जाता है। जिंदगी में पिता का सबसे ज्यादा योगदान होता है, जो अपनी प्यार, डांट और सुरक्षा के साथ बच्चे के भविष्य को सींचता है। इस योगदान के महत्व को पहचानने और पिता को सम्मान देने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स डे हर देश के हिसाब से अलग अलग तारीखों को मनाया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरूआत कैसे हुई। आज फादर्स डे को मौके पर हम आपको बताएंगे कि इस दिन कि शुरूआत क्यों और कैसे हुई।

कब मनाया जाता है फादर्स डे?

हर साल जून के तीसरे रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया जाता है। कुछ देशों में इस अलग-अलग तारीख पर भी मनाया जाता है। 1966 को अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था। इस दिन के इतिहास को लेकर अलग-अलग कहानियां बताई जाती है। 

PunjabKesari

क्या है फादर्स डे के पीछे की कहानी?

1966 से मनाए जाने वाले इस दिन को करीब 108 देशों के लोग सेलिब्रेट करते हैं। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में साल 1909 को मनाया गया था, जिसे वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा लुईस स्मार्ट ने अपने पिता के लिए सेलिब्रेट किया था।

PunjabKesari

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि पहली बार फादर्स डे अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था। दरअसल, इससे पहले 6 दिसंबर, 1907 को पश्चिम वर्जीनिया के मोनोंगाह की एक फैक्ट्री के बड़े हादसे में 362 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद करीब 1000 बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। तब बच्चों की ओर से पिता को सम्मान देने के लिए ग्रेस गोल्डन क्लेटन नाम की महिला ने 5 जुलाई को फादर्स डे के रूप में मनाया था। 

यह कहानी भी है प्रचलित

फादर्स डे से जुड़ी एक और कहानी भी काफी फेमस है। यह अमेरिका में रहने वाली सोनोरा लुईस स्मार्ट नाम की एक महिला से जुड़ी हुई है। सोनारा ने छोटी उम्र में अपनी मां को खो दिया था। जिसके बाद सोनोरा के पिता ने उसका पालन-पोषण किया और पूरे परिवार को संभालने के साथ-साथ पिता और मां दोनों का फर्ज निभाया। साल 1910 में उन्होंने पिता के सम्मान को लेकर छुट्टी घोषित करने की मांग उठाई। आगे चलकर अमेरिका में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में पहचान दी गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static