कभी न मिलाए ग्रीन-टी में ये चीजें, फायदा नहीं होगा नुकसान

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 04:30 PM (IST)

वजन को कम करने और सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए बहुत से लोग ग्रीन- टी का सेवन करते हैं। इसमें भारी मात्रा में विटामिन व मिनरल्स होने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन कम करने के लिए बेस्ट ड्रिंक मानी जाती है। मगर बहुत से लोग इसमें कुछ चीजें मिलाकर और जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को फायदा मिलने की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए इसे पीने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं इसे पीने का सही तरीका...

ग्रीन- टी में इन 2 चीजों को न मिलाए

 

1. रिफाइंड शहद और चीनी 

इसका स्वाद थोड़ा कड़वा व फीका होने के कारण बहुत से लोग इसमें चीनी व रिफाइंड शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। मगर ऐसी ग्रीन-टी पीने से इसका सही मात्रा में फायदा नहीं मिल पाता है। असल में,चीनी और रिफाइंड शहद में अधिक मात्रा में कैलोरीज और पोषक तत्वों की कमी होने से यह शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। इसतरह शरीर में मीठा जाने से वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

nari,PunjabKesari

2. दूध 

अगर आप ग्रीन- टी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दूध का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें। इससे पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे हमेशा इसे नेचुरल तरीके से बनाकर ही पीना चाहिए। 

इस तरीके से तैयार करें ग्रीन-टी

- इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी को गर्म करें। ध्यान रखें पानी सिर्फ गर्म करें इसे उबालें न। 
- फिर उस पानी को मन में भर कर उसमें ग्रीन टी की पत्तियां या टी-बैग डाल दें। 
- अगर आप ग्रीन- टी की ताजी पत्तियों का इस्तेमाल कर रही है तो इसे करीब 2 मिनट के लिए पानी में भिगोए। अगर आप टी बैग यूज कर रही है तो इसे 5 मिनट तक पानी में डूबोए। 
- तय समय के बाद इसे छानकर पीने का मजा लें। 
- वैसे तो इसे इसी रूप में पीना चाहिए। मगर कहीं आप स्वाद के लिए इसे मीठा पीना चाहते हैं तो रिफाइंड की जगह ऑर्गेनिक या नेचुरल शहद का ही 
इस्तेमाल करें। 

nari,PunjabKesari

ग्रीन- टी पीने के फायदे

- इसे पीने से इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। 
- इसकी पत्तियों में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनॉल्स होने से इसके सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। 
- थकान, सुस्ती व आलस दूर हो दिनभर शरीर में ताजगी बनी रहती है। 
- प्राकृतिक रूप से तैयार होने के चलते इसके सेवन से चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है।
- एक रिसर्च के मुताबिक, रोजाना ग्रीन-टी का सेवन करने से दिमाग शांत होता है। इसमें मौजूद तत्व ब्रेन सेल्स और टिशूज को रिलैक्स कर मानसिन तनाव कम होने में मदद मिलती है।

2-3 कप का करें सेवन

वैसे तो इसे एक दिन में 2-3 बार पीया जा सकता है। मगर इससे ज्यादा इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। भारी मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में गड़बड़ी, जलन, एसिडिटी, पेट का फूलना आदि परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static