कलौंजी का दूध पीने से बूस्ट होगी Immunity और बीमारियां रहेगी कोसों दूर

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 10:11 AM (IST)

कलौंजी हर भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाली चीज है। इसे काला जीरा, सौंफ का फूल, जायफल का फूल और रोमन धनिया आदि के नामों से जाना जाता है। इसके इस्तेमाल से सब्जी का स्वाद बढ़ने के साथ सेहत को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कलौंजी को दूध में मिलाकर पीने से भी फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके अनगिनत फायदों के बारे में...

कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व

कलौंजी में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, फास्फोरस, फोलिक एसिड, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुण आदि होते हैं।

ऐसे करें दूध तैयार और सेवन

. पैन में 1 गिलास दूध, 1 छोटा चम्मच कलौंजी के दाने और स्वाद अनुसार गु़ड़ डालकर उबालें।
. इसे हल्का ठंडा करके गिलास में भरें और सोने से पहले सेवन करें।
. आप चाहे तो कलौंजी पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती है।

PunjabKesari

चलिए जानते हैं कलौंजी का दूध पीने के फायदे...

टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी फायदेमंद मानी जाती है। इससे शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में इन्हें रोजाना कलौंजी के दूध का सेवन करना चाहिए। आप दूध के साथ कलौंजी का पाउडर भी खा सकती है।

दिल के लिए फायदेमंद

कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके लिए आप रोजाना दूध के साथ 1 छोटा चम्मच कलौंजी पाउडर खा सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके सेवन से उन्हें खून की कमी दूर होती है। इसके साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में बच्चे व मां का बेहतर तरीके से शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

याददाश्त बढ़ाए

रोजाना कलौंजी का दूध पीने से दिमाग का बेहतर तरीके से विकास होता है। इससे स्मरण शक्ति तेज होने में मदद मिलती है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका सेवन करना चाहिए।

सूजन को कम करें

शरीर में सूजन की समस्या होने पर भी कलौंजी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पुरानी सूजन से लेकर दर्द कम करने में मदद करते हैं। इससे जोड़ों के दर्द व सूजन से भी आराम मिलता है।

इम्यूनिटी करें बूस्ट

कलौंजी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने इम्यूनिटी भी तेजी से बूस्ट होती है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है।

वजन घटाने में माहिर

कलौंजी का दूध पीने से मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

पुरुषों की कमजोरी करे दूर

पुरुषों द्वारा इसका सेवन करने से थकान, कमजोरी दूर होती है। इससे उनकी फर्टिलिटी बढ़ने में मदद मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static