गेहूं छोड़ खाएं इस आटे की रोटी, मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 06:13 PM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इससे खाना अच्छे से पचने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने रोजाना के आटे को मल्टीग्रेन आटे में बदल सकते हैं। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इससे तैयार रोटी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में मल्टीग्रेन आटे के फायदे बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

मल्‍टीग्रेन आटा बनाने की विधि-

 

आवश्यक सामग्री -

तेल- 03 छोटे चम्मच
गेहूं- 1 किलोग्राम
ज्‍वार- 250 ग्राम
बाजरा- 250 ग्राम
मक्का- 250 ग्राम
चना- 250 ग्राम
नमक- स्वादानुसार

PunjabKesari

बनाने की विधि -

1. सबसे पहले पानी में चना, ज्वार, बाजरा, मक्का और गेंहू 30 मिनट तक भिगोएं। 
2. तय समय के बाद इसे धोकर धूप में सुखा लें। 
3. इसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इसमें मूंग दाल, रागी और सोयाबीन मिला सकते हैं। 
4. फिर इस मिक्चर को चक्की से पिसवा लें। 
5. आप अपनी मर्जी के अनुसार आटा पिसवाएं। ताकि इसका स्वाद सही रहे। 
6. अब इसमें तेल, नमक और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें। 
7. फिर इससे तैयार रोटियों का सेवन करें। 

तो चलिए जानते हैं मल्टीग्रेन आटे के फायदों के बारे में...

- इसमें फाइबर अधिक होने से पाचन शक्ति बढ़ती है। पेट व आंत स्वस्थ रहने से पेट दर्द, कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि की परेशानी से आराम मिलता है। 

- मल्टीग्रेन आटे से तैयार रोटी का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। ऐस में शुगर के मरीजों को खासतौर पर इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

- ब्लड प्रेशर के मरीजों को मल्टीग्रेन आटे का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके ब्लड प्रेशर बढ़ने व कम होने की परेशानी दूर होने में मदद मिलती है। 

- इसमें विटामिन, कैल्शियम, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ कमजोरी, थकान आदि की समस्या दूर होती है। 

- इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर वजन कंट्रोल रहता है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

- पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर मल्टीग्रेन आटे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। 

- पुरुषों द्वारा इस आटे से तैयार रोटी का सेवन करने से बॉडी फिट एंड फाइन रहती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static