खून भी साफ करती है, हार्ट अटैक से भी बचाती है, जानिए इस चाय के ढेरों गुण

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 01:26 PM (IST)

औषधीय गुणों से भरपूर जौ सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, एंटी- ऑक्सीडेंट व एंटी- वायरल गुण पाए जाते हैं। मगर इसकी चाय तैयार कर पीने तनाव कम होने के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में शरीर को पोषण मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए आज हम आपको जौ की चाय पीने से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

यूं करें तैयार 

सामग्री

पानी- 1 लीटर 
जौ- 2 चम्मच ( भूनी हुई)
शहद- आवश्यकतानुसार 

nari,PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले गैस की धीमी आंच पर एक पैन रखकर उसमें पानी उबालें। 
2. एक उबाल आने के बाद उसमें जौ और शहद डालकर मिलाएं। 
3. इसे करीब 5 मिनट तक उबालें। 
4. तय समय के बाद गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें। 
5. फिर इसे छन्नी की मदद से छान कर पीने का मजा लें। 

आप इसे फ्रिज में 3-4 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। 

 

तो चलिए अब जानते हैं जौ की चाय पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

हार्ट अटैक से बचाए

जौ की चाय का सबसे बड़ा फायदा, इससे आपका ब्लड प्रेशर सही रहता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को धीरे-धीरे कम करती रहती है जो हार्ट अटैक के साथ दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा कई गुणा कम कर देती है। 

nari,PunjabKesari

किडनी के लिए फायदेमंद 

आपकी किडनी यानि की गुर्दे के लिए भी यह काफी फायदेमंद है क्योंकि यह उसे अच्छे साफ करती हैं जिससे किडनी इंफेक्शन से बची रहती है। 

डायबिटीज 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जौ की चाय फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम होने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। 

स्ट्रांग  इम्यूनिटी

आज के समय में कोरोना के कहर से बचने के लिए लिए हर किसी को इम्यूनिटी स्ट्रांग करने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में जौ से तैयार चाय पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलने के साथ गंभीर रोगों के लगने का खतरा भी कई गुणा कम हो जाता है। 

ब्लड को करें साफ 

इस चाय में क्लींजिंग गुण होते हैं जो आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को भी कम कर सकता है। यह शुगर और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों या उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें इन बीमारियों का खतरा है।

मौसमी बीमारियों से बचाए 

मौसम के बदलने से सर्दी- खांसी, जुकाम, बुखार आदि की होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जौ की चाट पीना काफी फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार भी इस चाय का सेवन करने से मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही सिरदर्द की परेशानी से भी आराम मिलता है।

nari,PunjabKesari

काम करने की क्षमता बढ़ाए

जौ की चाय का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में काम करने की शक्ति बढ़ती है। एेसे में नियमित रूप से इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। 

अच्छी नींद दिलाए

इसका सेवन करने से दिमाग शांत होता है। साथ ही दिनभर की थकान दूर हो अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलती है। 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static