आंखें भी खोलती हैं नेचर से जुड़े कई राज, जानिए क्या कहता है इनका रंग?

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 02:34 PM (IST)

हमारी आंखें शरीर का अहम हिस्सा मानी जाती है। वहीं कइयों की आंखें बेहद मोटी व सुंदर होती है। वहीं, आंखों के आकार के साथ आंखों की पुतलियों का रंग भी बेहद मायने रखता है। जी हां, ज्योतिषशास्त्र व सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इससे किसी की पर्सनैलिटी से जुड़ी कई बातों को जाना जा सकता है। चलिए आज हम आपको आंखों के रंग के हिसाब से लड़कियों के नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

काली आंखों वाली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, काली आंखों वाली लड़कियां जिम्मेदार होती है। ये लड़कियां मेहनव व ईमानदारी से काम करके जीत हासिल करती है। ऐसे में ये भरोसे के लायक होती है। माना जाता है कि ये लड़कियां किसी से कोई वादा करने पर उसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करती है। इसके अलावा ये लड़कियां सच्ची प्रेमी होती है। ये अपना साथी की हर छोटी-बड़ी खुशी का बखूबी ध्यान रखती है।

भूरी आंखों वाली

जिन लड़कियों की आंखों का रंग भूरा होता है वे मानसिक तौर पर मजबूत मानी जाती है। इसके साथ ही ये तेज दिमाग की होती है। ऐसे में हम इन्हें चालाक कह सकते हैं। ये लड़कियां क्रिएटिवि कामों को करने में रुचि रखती है। साथ ही ये हमेशा जोश में भरी रहती है। ऐसे में ये हर काम को जल्दी ही कर लेती है।  इसके साथ ही भूरी आंखों वाली लड़कियां दिखने में बेहद आकर्षित होती है। ऐसे में ये सामने वाले को जल्दी ही अट्रैक्ट कर देती है।

PunjabKesari

ग्रे आंखों वाली लड़कियां

ये लड़कियां दिल की साफ व देखने में बेहद ही खूबसूरत होती है। ये दिमाग से तेज होने से जल्दी ही किसी भी परिस्थिति को समझ लेती है। इसके साथ ही चीजों व परिस्थितियों को दूसरों को अच्छे से समझाने में भी सक्षम होती है। ये किसी भी बात को दिल में रखने की बजाएं सामने वाले को कहने में विश्वास रखती है। ये स्वभाव से ईमानदार होती है। ऐसे में ये पार्टनर के साथ एक मजबूत व गहरा रिश्ता बनाती है। वहीं अपने करियर को लेकर भी ये लड़कियां एकदम क्लियर होती है। मगर ये लड़कियां कान की कच्ची होती है। ऐसे में ये जल्दी ही सामने वाले की बातों में आ जाती है। इसकी इस कमी के कारण अक्सर इनके लोगों से झगड़े हो जाते हैं

नीली आंखों वाली

ये लड़कियां दिखने में आकर्षित होने से साथ तेज दिमाग की मालिक होती है। ऐसे में इन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जा सकता है। अपने तेज दिमाग के चलते ये जल्दी ही सामने वाले के मन की बात जान लेती है। इन्हें हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद होता है। ऐसे में इन्हें दिखाा करना बखूबी आता है। वहीं ये जल्दी ही सबकी मदद को तैयार रहती है। इसके साथ ही इन्हें हमेशा दूसरों के मुंह से खुद की तारीफ सुनना पसंद लगता है। इन्हें जिंदगी में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे में हम इन्हें किस्मतवाला कह सकते हैं।

PunjabKesari

हरी आंखों वाली

आंखों का हरा रंग वाली लड़कियां बहुत ही साहसी व आत्मविश्वास से भरी होती है। ये लड़कियां सामाजिक कार्यक्रमों और आयोजनों में बहुत बढ़ चढ़ शामिल होती है। ये जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस करने का गुण रखती है। स्वभाव से रोमांटिक होने से ये साथी की हर छोटी-बड़ी बात का खास ध्यान रखती है। मगर इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। बात इनकी कमी की करें तो ये बहुत ही जल्दी ईष्या भाव में आ जाती है। असल में, ये हर हाल में आगे बढ़ना चाहती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static