Gandhi Jayanti 2020: शुद्ध व सात्विक चीजें खाते थे महात्मा गांधी

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 11:12 AM (IST)

आज के दिन को देशभर में महात्मा गांधी जी के जन्मदिन यानी गांधी जयंती के तौर पर मनाया जा रहा है। उनका जन्म 2 अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर स्थान पर हुआ था। अहिंसा व सत्य की राह पर चलने वाले गांधी का जीवन बेहद ही सादा था। बात उनके खाने की करें तो वे शाकाहारी भोजन करना पसंद करते थे। वे ऐसी चीजों को ही खाना पसंद करते थे, जो सेहत के फायदेमंद हो। तो चलिए जानते हैं गांधी जी को खाने में किन चीजों का सेवन करना पसंद करते थे। 

शुद्ध व सात्विक खाना 

महात्मा गांधी को हमेशा से ही घर का बना शुद्ध और शाकाहारी खाना ही पसंद था। वे उस भोजन को खाने का विरोद्ध करते थे जो किसी बेजुबान की हत्या करके खाया जाए। साथ ही वे नमक के बिना और ज्यादा से ज्यादा उबली हुई सब्जियों को खाते थे। उन्हें मूली और चुकंदर को उबाल कर खाने में बेहद अच्छी लगती थी। 

nari,PunjabKesari

दाल- चावल 

खाने में गांधी जी को दाल व चावल बेहद पसंद थे। ये चीजें शुद्ध होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। बात अगर दाल की करें तो इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें अन्य सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होने से शरीर को ताकत मिलती है। ऐसे में वे सादा भोजन यानी दाल- चावल, उबली सब्जियां व रोटी खाना पसंद करते थे। साथ ही उन्हें कार्बोहाइड्रेट से भरपूर रोटी खाना भी बेहद अच्छा लगता था। 

दही 

दही खाने से शरीर को ताकत मिलने से साथ ऊर्जा सा संचार होता है। ऐसे में वे अपने भोजन में दही को शामिल करना कभी भी भूलते नहीं थे। बात अगर भारतीय लोगों की करें तो सभी भारतवासी खासतौर पर अपने खाने में दही और छाछ को शामिल करते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत हो पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिलती है। ऐसे में आप भी इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। 

हरी सब्जियां

गांंधी जी को खाने में सभी हरी- सब्जियों पसंद थी। मगर लौकी, बैंगन व कद्दू उन्हें खाने में काफी अच्छी लगती थी। इन सब्जियों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल व बैक्टीरियल गुण आदि होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। खाने को जल्दी पचाने में मदद मिलती है। मगर आजकल के बच्चे हरी- सब्जियों को खाने से पीछे भागते हैं। ऐसे में मां- बाप को उन्हें इनकी गुणवत्ता व पौष्टिक तत्वों के बारे में बताते हुए उन्हें सब्जियों को खाने की आदत डालनी चाहिए। 

nari,PunjabKesari

फल 

बात अगर फलों की करें तो उन्हें आम खाना सबसे ज्यादा पसंद था। इसपर वे यह भी कहते थे कि आम को देखते ही वे उसे खाने के लिए खुद को चाह कर भी रोक नहीं पाते थे। 

गुड़ 

गांधी जी को खाने में गुड़ का सेवन करना बेहद पसंद था मगर बाद में उन्होंने अपने जीवन में गुड़ खाना भी छोड़ दिया था।

इन चीजों से रखते थे परहेज 

 

शराब व तंबाकू

गांधी जी ने अपने पूरे जीवन में कभी भी शराब व तंबाकू का सेवन नहीं किया। साथ ही उन्होंने बाकियों को भी इससे दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। 

चीनी, चाय व कॉफी

वे चीनी को खाने से परहेज रखते थे। साथ ही उन्होंने अपने जीवन में एक समय पर आकर चाय व कॉफी का त्याग कर दिया था।

nari,PunjabKesari

उपवास भी रखते थे 

आजादी के संग्राम में देश को अंग्रेंजों से छुटवाने के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में 17 बार उपवास रखा। बात उनके सबसे लंबे उपवास की करें तो वो करीब 21 दिनों तक चला का था। इसपर उनका कहना था कि शरीर में जमा अतिरिक्ति चर्बी घटने के साथ बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static