इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक फायदेमंद है अरबी, ऐसे करें डाइट में शामिल

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 11:38 AM (IST)

अरबी में विटामिन ए, सी, ई, बी 6,  मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक,फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैंगनीज, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसे अंग्रेजी में 'Taro' कहते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं शुगर लेवल व वजन कंट्रोल करने में भी अरबी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा भी यह शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करती है। ऐसे में इसे डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं अरबी के फायदों के साथ इसे डाइट में शामिल करने का तरीका बताते हैं...

ऐसे करें डाइट में शामिल 

आप इससे सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी बना सकती है। इसे उबालकर चाट बनाकर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा बहुत से लोग अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाकर खाते हैं। 

चलिए जानते हैं अरबी के फायदे...

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

कोरोना काल में इम्यूनिटी स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। ऐसे में इसके लिए डेली डाइट में अरबी शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन सी, ई, ए, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। 

वजन बढ़ने से रोके

अगर आप भी मोटापे से परेशान है तो अपनी डाइट में अरबी शामिल करें। यह पोषक तत्वों से भरपूर और कम कैलोरी वाली सब्जी है जो वजन को कम करने व कंट्रोल रखने में मदद करती है।

डायबिटीज रखें कंट्रोल 

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट सोच-समझकर चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। इनके लिए अरबी का सेवन करना बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

कैंसर से बचाव 

इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शरीर में कैंसर की कोशिकाएं पनपने से रोकते हैं। ऐसे में इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है।  

पाचन के लिए

फाइबर से भरपूर अरबी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इसके सेवन से एसिडिटी, कब्ज, अपच, दस्त आदि पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

अरबी में विटामिन-ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ने व इससे जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कम रहता है। 

मांसपेशियों व हड्डियों में दिलाए मजबूती 

अरबी में विटामिन ई, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static