Heat stroke से लेकर शरीर को ठंडक पहुंचाने तक, Health के लिए जानिए गोंद कतीरा के फायदे

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 11:06 AM (IST)

गर्मी का मौसम और दिन ब दिन बढ़ता तापमान बड़ा परेशानी भरा होता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है तन और मन को सिर्फ राहत या सुकून की तलाश होती है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत होती है। जिससे की आपके शरीर को थो़ड़ी ठंडक मिल सकें। इसके लिए आप अपनी डाइट में गोंद कतीरा का सेवन कर सकते है। तो चलिए जानते है गोंद कतीरा पीने के फायदे।

हीट स्ट्रोक से प्रोटेक्ट

ज्यादा गर्मी के चलते लोगों को हीट स्ट्रोक की समस्या बहुत देखने को मिलती है। इसलिए लू से बचने के लिए नियमित रुप से गोंद कतीरा का सेवन जरुर करें। यह शरीर की गर्मी को कंट्रोल करने में बेहद असरदार है।

उर्जा को बढ़ाएं

गोंद कतीरा शरीर की उर्जा बढ़ाती है। इसके सेवन से गर्मी के दिनों में सुस्ती, थकावट और कमजोरी को दूर करता है। जब भी आपको थकावट या कमजोरी महसूस हो आप एक गिलास में एक चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा, थोड़ा सा गुलाब शरबत, चीनी और दूध डालकर मिला लें। इसे पीने के बाद आपके शरीर को तुरंत उर्जा मिलेगी।

PunjabKesari

​मुंह के छालों को ठीक करे

गर्मी के कारण अगर मुंह में छाले हो जाएं, तो गोंद कतीरा सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। इसके ठंडक देने वाले गुण छाले की सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं। गोंद कतीरा का पेस्ट छालों पर कुछ मिनट तक लगाए रखने से दर्द और सूजन में बहुत आराम मिलता है।

कब्ज से राहत दिलाए

गोंद कतीरा आपके मल त्याग को नियंत्रित कर सकता है। इसलिए आपको कब्ज की समस्या रहती है तो रोजाना गोंद कतीरा का सेवन करें। इससे आपको आराम मिलेगा, आप इसे नींबू के रस या फिर ठंडे पानी में मिलाकर भी पी सकते है।

PunjabKesari

वजन घटाने में मदद

वजन कम करने के साथ हीट स्ट्रोक से लड़ने के लिए ये सबसे अच्छा समर ड्रिंक है। खासतौर से अगर आप गर्मियों में वजन पर काबू रखने की सोच रहे हैं, तो प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों के साथ गोंद कतीरा को अपनी प्लेट में जरूर शामिल करें।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स के चलते खून की कमी होना आम है। इसके अलावा डिलीवरी के बाद भी महिलाएं काफी कमजोर हो जाती हैं। गोंद कतीरा शरीर को ताकत देने और पीरियड्स के दौरान रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन जरुर करें।

PunjabKesari

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static