घर में लगाएं Acera Palm Plant, बढ़ेगी खूबसूरती और तनाव होगा दूर

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 03:32 PM (IST)

लोग घरों में अलग-अलग पौधे भी लगाते हैं। इससे घर की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं। वहीं कुछ लोग वास्तु के हिसाब से भी पौधे लगाना अच्छा समझते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मगर कई पौधे घर सजाने के साथ सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इन्हीं में से एक एरेका पाम प्लांट है। इस पौधे की पंख जैसी फैली हुई पतली, लंबी पत्तियां घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari


घर के अंदर या बाहर कहीं भी रखें

एरेका पाम पौधे को आप घर के अंदर व बाहर दोनों जगह पर रख सकते हैं। मगर अगर आप इसे घर के अंदर लगा रहे हैं तो इसकी ऊंचाई 5-6 फुट की हो। इसके अलावा घर के बाहर आप इसकी ऊंचाई 7-10 फुट तक रख सकते हैं।

चलिए अब जानते है एरेका पाम प्लांट घर पर लगाने के अनगिनत फायदे...

वायु की नमी को नियंत्रित करने में कारगर

शुष्क हवा में सांस लेने से आंखों में जलन, स्किन में खुजली, जलन, ड्राईनेस, गले में खराब होने लगती है। इसके साथ ही जोड़ों के आसपास जकड़न व दर्द की भी परेशानी होती है। इसके अलावा चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां, महीन रेखाएं पड़ने लगती है। ऐसे में घर पर एरेका पाम का पौधा लगाना बेस्ट ऑप्शन है। यह हवा को शुद्ध करने में कारगर माना गया है। खासतौर पर साइनोसाइटिस, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों से परेशान  लोगों को शुष्क हवा में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा हीटर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने से भी हवा से नमी खोने लगती है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए एरेका पाम प्लांट लगा सकते हैं। यह आसपास की नमी को बनाकर मौमस को सेहत के अनुकूल बनाने का काम करता है।

PunjabKesari

वायु-प्रदूषकों को अवशोषित करने में मददगार

एक अध्ययन अनुसार, एरेका पाम एसीटोन, जाइलीन, फॉर्मलडिहाइड, टोल्यूनि आदि यौगिकों को तोड़कर घर के अंदर प्रदूषण को कम करता है। इससे घर का वातावरण एकदम शुद्ध हो जाता है।

अधिक ऑक्सीजन का संचार करे

एक्सपर्ट अनुसार पत्तियों के अधिक सतह क्षेत्र वाले पौधे ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। ऐसे में आप घर पर ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए एरेका प्लांट लगा सकते हैं। इसलिए एरेका पाम पौधे को इनडोर प्लांट की लिस्ट में रखा जाता है। आप ऑक्सीजन की पूर्ति बढ़ाने के लिए घर के 100 वर्ग फुट क्षेत्र में 2 एरेका पाम प्लांट लगा सकते हैं।

PunjabKesari

स्ट्रेस करे कम

एरेका पाम प्लांट तनाव कम करने में भी मदद करता है। एक रिसर्च अनुसार, इसे घर पर लगाने से स्ट्रेस और मानसिक चिंता 37 प्रतिशत, अवसाद 58 प्रतिशत और थकान 38 प्रतिशत तक कम होने में मदद मिलती है। इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

छोटे बच्चे व पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित

कई पौधे छोटे बच्चे और जानवरों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में छोटे बच्चे या जानवर है तो भी आप एरेका प्लांट को लगा सकते हैं। दरअसल एरेका पाम प्लांट को बच्चों व जानवरों के लिए सुरक्षित माना गया है। इसकी पत्तियों किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है।

PunjabKesari

आसानी से होगी देखभाल

एरेका पाम को आप बिना किसी परेशानी के घर पर रख सकती है। दरअसल, इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसे घर में लगाने पर इसमें ओवरवाटरिंग का ध्यान भी रखने की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ आकार को सही रखने के लिए आप इसे अपनी मर्जी से काट सकते हैं। मगर एरेका पाम प्लांट को थोड़ी सी सूरज की रोशनी की जरूरत होती है। ऐसे में आप इसे घर की उस जगह पर रखें जहां से पौधे को सूरज की रोशनी मिल सके।

घर की खूबसूरती बढ़ाए

एरेका पाम का पौधा कम देखभाल में भी एकदम हरा-भरा रहता है। दिखने में खूबसूरत होने से आप इसे घर के किसी भी कमरे में लगा सकते हैं। ये आपके घर की खूबसूरती को चार-चांद लगा देगा। इसके साथ ही फेंगशुई में भी इस पौधे को घर पर लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-शांति, खुशहाली का वास होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static