मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए कैसा रहेगा आपका नवरात्रि का त्योहार

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 03:11 PM (IST)

नवरात्रि के दौरान देशभर में चहल-पहल रहती है। लोग पूरी श्रद्धा से देवी मां की भक्ति में लीन रहते हैं। मान्यता है कि इससे देवी मां की असीम कृपा होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, शांति का वास होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नवरात्रि दौरान सभी राशियों पर भी ग्रह-नक्षत्र का अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इन पावन दिनों में किसे शुभफल मिलेगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है।


मेष राशि- इस राशि के लोग आत्मविश्वास व उत्साह से भरपूर होते हैं। मगर इस दौरान इन्हें अपने स्वबाव पर कंट्रोल रखना चाहिए। इसके साथ ही परिवारवालों के साथ संबंधी मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी की तलाश वालों को सफलता मिल सकता है। इसके साथ ही इन्हें इस दौरान इन्हें किसी दोस्त का साथ मिल सकता है। आप किसी काम के सिलसिले दूसरी जगह पर भी जा सकते हैं।

PunjabKesari

वृष राशि- इन लोगों का इस दौरान मन थोड़ा अशांत रहेगा। इन्हें गुस्सा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पिता व खुद की सेहत का ध्यान रखें। इस राशि के लोगों को नवरात्रि के पावन दिनों में भवन सुख में  वृद्धि होगी। साथ ही आय में सुधार होने से सुख-सुविधा का लाभ मिलेगा। मगर इस दौरान इनके खर्चे बढ़ सकते हैं।


मिथुन राशि- इस राशि के लोग महीने की शुरुआत में बेहद उत्साहित रहेंगे। मगर इसमें क्रोध की अधिकता होने से पारिवारिक वाद-विवाद से बचना चाहिए। इस दौरान इन्हें कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें।


कर्क राशि- कर्क राशि के लोग इस दौरान आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मगर इन्हें धैर्य व शांत रहने की जरूरत है। कारोबार व नौकरी में सुधार आने से लाभ के कई मौके मिलेंगे। कई लोगों के नौकरी के कारण दूसरे स्थान पर जाना रड़ सकता है। इस दौरान आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। वाहन सुख में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

PunjabKesari
 

सिंह राशि- ये लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस दौरान सिंह राशि के लोग परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मगर आप अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।

 

कन्या राशि- इस राशि के लोग इस दौरान किसी अज्ञात भय से परेशान रह सकते हैं। ये लोग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। घर में कोई पुराना मित्र आ सकता है। नौकरी व कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। धन लाभ हो सकता है।


तुला राशि- इस राशि के जातक के लिए यह समय ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इनमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी। वहीं सरकारी और शैक्षिक कार्यों में बांधा आ सकती है। आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही किसी से कोई उपहार मिल सकता है।


वृश्चिक राशि- इन लोगों की इस दौरान कला व संगीत की ओर रुझान रहेगा। इन्हें पिता, भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। मगर फिर भी इन्हें अपनी बातों को सोच-समझकर कहने की जरूरत है। इस दौरान इन्हें कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आप किसी पुराने मित्र से भी मिल सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।

PunjabKesari
 

धनु राशि- इस राशि के लोगों को इस दौरान धैर्यशीलता बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी व कारोबार से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है। आपको पिता से कारोबार के लिए धन का सहयोग मिल सकता है। वाहन सुख मिल सकता है।

 

मकर राशि- मकर राशि वालों के धैर्य में कमी और वाणी में कठोरता रहेगी। मगर इनका आत्मविश्वास मजबूत होने से पठन-पाठन में रुचि बनी रहेगी। ये लोग उच्च शिक्षा के लिए परिवार से कहीं दूर जा सकते हैं। कारोबार व नौकरी में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। वाहन सुख मिल सकता है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग इस दौरान थोडे़ चिड़चिड़े से रहेंगे। मगर इनमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इन लोगों की कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होने के योग बनेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। मगर पिता की सेहत का ध्यान रखें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों की वाणी में कठोरता बढ़ सकती है। इसलिए ये लोग बातचीत के दौरान सतर्क रहें। पार्टनर की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन  होने से दूसरी जगह पर सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी मगर खर्च में बढ़ेंगे। इस दौरान यात्रा के योग बनेंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static