बार-बार चेहरा धोने से होता है नुकसान, जानें कितनी बार करें फेसवॉश

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 01:02 PM (IST)

सभी लड़कियां अपने चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए स्किन की खास केयर करती है। वे चेहरे को धोती है। ताकि स्किन पर जमा धूल, मिट्टी व गंदगी निकल जाएं। आमतौर पर लड़कियां सुबह और शाम 2 बार फेसवॉश करती है। मगर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है। उन्हें दिन में 3 बार फेसवॉश करना चाहिए। ताकि चेहरे पर मौजूद ऑयल रिमूव हो त्वचा साफ और निखरी नजर आ सके। मगर इससे अधिक बार चेहरा धोने से स्किन की ड्राईनेस, बेजान आदि होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक फेसवॉश करने के लिए कुछ नियमोें का पालन करना जरूरी होता है। तो चलिए जानते चेहरे को कितनी बार धोने की जरूरत होती है। 

​सुबह चेहरा धोना

सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश कर अपने दांतों को साफ करें। फिर अपने चेहरे को धोएं। चेहरे को धोने के लिए माइल्ड फेसवॉश को यूज करें। सुबह के समय चेहरा धोना जरूरी है। इससे स्किन पोर्स पर जमा एक्सट्रा ऑयल रिमूव, गंदगी दूर होती है। चेहरा साफ और फ्रेश नजर आता है।

facewash,nari

​दोपहर में चेहरा धोना

त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार फेसवॉश का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। गर्मियों के दिन होने से आप चेहरे को ठंडे पानी से धो सकते हैं। दोपहर के समय में ज्यादा गर्मी होने से ठंडे पानी से मुंह धोने से गर्मी से राहत मिलती है। स्किन फ्रेश फील करती है। साथ चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल दूर होगा।

​शाम को चेहरा धोना

बाहर से घर आकर चेहरा जरूर धोएं। देर तक बाहर रहें हों तो आपके लिए नहाना बेस्ट है। इससे चेहरे पर जमा धूल, मिट्टी साफ हो शरीर से थकान दूर होगी। आप तरोताजा महसूस करेंगे। 

skin care,nari

​इन बातों का भी रखें खास ख्‍याल

- मुंह धोने के लिए हर बार फेसवॉश यूज न करें। असल में फेसवॉश में मौजूद कैमिकल चेहरे का नेचुरल ग्लो छीन लेता है।
- हमेशा माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें ताकि निखार के साथ चेहरे पर नमी बरकरार रहें।
- कुछ लोगों को हर 1-2 घंटे में मुंह धोने की आदत होती है। ऐसा करने से बचें।
- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती हैं। उन्हें गुनगुने पानी से फेस क्लीन करना चाहिए।
- चेहरे पर बेबी सोप यूज करना काफी फायदेमंद होता है। 
- चेहरे को धोते समय ज्यादा समय न लगाए।
- अगर आपको चेहरे की स्क्रबिंग करनी है तो उसे 2-3 मिनट से ज्यादा न करें।

Face Scrub,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static