केमी टेलेज:  24 साल की Student कैसे बन गई मिलियन डॉलर की कंपनी की मालकिन

punjabkesari.in Sunday, Nov 28, 2021 - 03:48 PM (IST)

दो साल पहले, जब कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने की दौड़ में व्यस्त थे, तब कैमी टेलेज़ चुपचाप एक मिलियन डॉलर की कंपनी बना रही थी। उनकी मेहनत का ही फल है कि आज 24 साल की केमी अंडरवियर कंपनी परेड की कोफाउंडर हैं। कंपनी को आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया गया था और तब से इसने 8 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है।  

PunjabKesari
माता-पिता ने दी हिम्मत

परेड की CEO ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अंडरवियर ब्रांड खोलने का फैसला क्यों किया। सबसे पहले इस कंपनी के लिए फंडिंग जुटाना आसान काम नहीं था। वह बताती हैं कि माता-पिता के दृढ़ संकल्प ने उसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप का नेतृत्व करने की हिम्मत दी। हालांकि कॉलेज छोड़ने का निर्णय बहुत कठिन था, फिर  केमी ने साेचा कि जब उसके मां- बाप उसे एक बड़ी कंपनी चलाते देंखेंगे तो बहुत खुश होंगे। 

PunjabKesari

शॉपिंग के दौरान आया कंपनी बनाने का  ख्याल 

परेड कंपनी बनाने का ख्याल उन्हे तब आया जब वह एक मॉल में शॉपिंग के लिए गई थी। एक शाॅप के बाहर रखी Dummy को देख उन्हे लगा कि  एक नए प्रकार के अंडरगारमेंट बनाने चाहिए जो नारीत्व की सीमा ना रखता हो, जैसा कि कई  ब्रांडों में देखने को मिला। यही कारण है कि टेललेज़ ने खुद की कंपनी बनाने का फैसला लिया। वह जानती थी कि वह 18 से 25 वर्ष के बीच के उपभोक्ताओं को अपने साथ जाेड़ सकती है, जिन्हे उनकी तरह ही विक्टोरिया सीक्रेट के आकर्षक लुक में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

PunjabKesari
हर किसी के पास एक अंडरवियर कहानी

केमी बताती हैं कि परेड में, हम बोल्ड रंग, गतिशील डिजाइन और टिकाऊ कपड़े के एक नई तरह की अंडरवियर लेकर आए हैं,  जो कहानी बताने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उनका  मानना ​​है कि हर किसी के पास एक अंडरवियर कहानी  होती है। इस कारण  वह उस श्रेणी में क्रांति लाने के लिए अडिग है, जो पहले से ही बहुत जरूरी बदलाव के दौर से गुजर रही है।

PunjabKesari
कई शहरों में फैली हुई है कंपनी

केमी  ने कहा कि- हमारा मानना ​​है कि अंडरवियर जैसी भावनात्मक और व्यक्तिगत श्रेणी जमीन से शुरू होनी चाहिए, इसलिए हमने लॉन्च करने से पहले ही एक समुदाय का निर्माण शुरू कर दिया। इसके परिणामस्वरूप "परेड फ्रेंड्स" का एक नेटवर्क स्थापित हुआ जो 75 कॉलेज परिसरों और 50 से अधिक शहरों में फैला हुआ है। परेड का उद्देश्य अंतरंग क्षेत्र में एक सकारात्मक और शक्तिशाली शक्ति बनना है। CEO ने कहा- हम दुनिया में अगली बड़ी अंडरवियर कंपनी बनाना चाहते हैं और अमेरिकी अंडरवियर कहानी को फिर से लिखना चाहते हैं। "


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static