मोरक्को गर्ल की खूबसूरती का राज है आर्गन ऑयल, जानिए इन 4 देशों के ब्यूटी सीक्रेट्स

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 05:08 PM (IST)

दुनियाभर की लड़कियां अपनी सुंदरता को निखारने के लिए अलग-अलग चीजों को इस्तेमाल करती है। ताकि उनकी स्किन सुंदर, मुलायम व जवां नजर आ सके। बात अगर भारत देश की करें तो यहां की लड़कियों के सुदंरता का राज घरेलू चीजों से तैयार (हल्दी, बेसन, दूध, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी) उबटन माना जाता है। इसी तरह पूरी दुनिया के अलग- अलग देशों में भी लड़कियां अपनी स्किन केयर के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती है।  तो चलिए आज हम आपको 5 देशों की लड़कियों की खूबसूरती का राज बताते है। ऐसे में आप भी इन्हें ट्राई कर सुंदर व ग्लोइंग स्किन पा सकती है...

कैलिफोर्निया 

इस देश में लड़कियां ग्रेप सीड्स से तैयार ऑयल को अपनी त्वचा को निखारने के लिए इस्तेमाल करती है। यहां के लोग इसका इस्तेमाल सदियों से करते आ रहें हैं। इसमें एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल, विटामिन -ई, फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होने से यह स्किन को गहराई से साफ कर नी बरकरार रखने में मदद करता है। इसे मेकअप रिमूवर की तरह भी यूज किया जा सकता है। इसके अलावा इस देश की लड़कियां खासतौर पर इसे नहाने के बाद मॉइश्चराइज की तरह इस्तेमाल करती है।

nari,PunjabKesari

मोरक्को 

इस देश की लड़कियां अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए ऑर्गन ऑयल को बेस्ट मानती है। इसे स्किन व बालों दोनों पर इस्तेमाल किया जाता है। सिर पर इस तेल की मसाज करने से बाल जड़ों से मजबूत हो गहराई से पोषित होते हैं। बाल सुंदर, घने, लंबे व मुलायम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा चेहरे पर मेकअप रिमूवर और टोनर की तरह इस तेला का इस्तेमाल किया जा सकता है। हफ्ते में 2- 3 बार इस तेल को इस्तेमाल करने से काफी अच्छा रिजल्ट मिलता है। 

nari,PunjabKesari

मलेशिया 

मलेशिया की लड़कियां अपने स्किन केयर के लिए शेविंग का सहारा लेती है। वे इसे स्किन को एक्सफोलिएट करने का बेस्ट तरीका मानती है। इस देश में अलग- अलग तरह के रेजर मिलते हैं, जो स्किन को कोमलता से साफ करने में मदद करते है। इससे उनकी स्किन साफ, निखरी व ग्लोइंग नजर आती है। 

चीन

बात अपने पड़ौसी देश चीन की करें तो ये लड़कियां अपनी स्किन केयर में चावल का पानी इस्तेमाल करती है। इसके लिए चावल को भिगोकर कुछ घंटों के लिए रख दिया जाता है। बाद में इसके पानी को अलग कर ये लड़कियां अपनी डेली रूटीन में यूज करती है। चावल का पानी स्किन को गहराई से साफ कर पोषण पहुंचाता है। साथ ही स्किन पोर्स पर जमा गंदगी को अच्छे से साफ कर साफ, निखरी, मुलायम और ऑयल फ्री स्किन दिलाने में मदद करता है। यह एक नेचुरल कलींजर की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

nari,PunjabKesari

 

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड की लड़कियों की सुंदर व ग्लोइंग स्किन का राज ओलाबास ऑयल है। जड़ी- बूटियों के साथ विंटरग्रीन और नीलगिरी  के साथ इस तेल को तैयार किया जाता है। इसे लगाने से स्किन से संबंधित परेशानियों को दूर कर चेहरे को क्लीन व ग्लोइंग बनाने का काम करता है। इसके अलावा सोने से पहले इस तेल से सिर की मसाज करने से तनाव कम हो अच्छी व गहरी नींद आती है। साथ ही इससे आने वाली खूशबू बेहद ही सुकून दिलाने वाली होती है। '

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static