अगर आप गुरूवार को जन्में हैं तो जान लें अपने अंदर की खूबियां

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 02:53 PM (IST)

हर किसी का स्वभाव में उनकी राशि, जन्म का महीना व दिन भी असर डालता है। ऐसे में ही बात अगर गुरुवार को जन्मीं लड़कियों की करें तो ये समझदार, खर्चीली व खुशमिजाज होती है। इनमें लीडरशिप का गुण होने के साथ हर परेशानी को सुलझाने का गुण होता है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को जन्मीं लड़कियों के बारे में खास बातें...

आकर्षित 

दिखने में आकर्षित व सुंदर होने से ये जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। साथ ही इनकी बातचीत करने का तरीका बेहद ही अलग होता है। ऐसे में हर कोई इनसे बात करने के साथ इनका दोस्त बनने की कोशिश करता है। 

PunjabKesari

लीडरशिप का गुण

स्वभाव से कॉन्फिडेंस होने से ये लड़कियां एक अच्छी लीडर बनती है। ये जिस चीज को भी करने की ठानती है, उसे पूरा करके ही मानती है। एक अच्छी लीडर होने के चलते ये अपने साथियों को भी काम में मदद करती है। 

काम निकालने में माहिर

इस दिन पैदा हुई लड़कियां किसी से भी काम निकालने में माहिर होती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि ये धोखा देती है।

पॉजीटिव सोच की मालिक 

गुरुवार के दिन पैदा हुए लड़कियां पॉजीटिव सोचने वाली होती है। ऐसे में ये मुश्किल घड़ी में भी हंसते-मुस्कुराते हल निकाल लेती है। साथ ही अपने इस गुण के चलते ये लड़कियां जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर लेती है। 

जल्दबाजी नहीं करती पसंद 

इन्हें किसी भी काम में जल्दबाजी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये हर चीज व बात को पूरी तरह समझकर ही उसके बारे में कोई फैसला लेती है। यहां तक कि शादी के मामले में भी ये जल्दबाजी करने की जगह पूरी छानबीन करना सही समझती है। 

सुखमय वैवाहिक जीवन

इन लड़कियों को बेहद ही केयरिंग, भावुक, शांत स्वभाव का पार्टनर मिलता है। ऐसे में इनका वैवाहिक जीवन सुखमय और खुशहाली से बीतता है। 

PunjabKesari

घूमने की शौकीन व खर्चीली

गुरुवार जन्मीं लड़कियों को अलग-अलग जगह में घूमना व उसके बारे में जानना पसंद होता है। ऐसे में घूमने के लिए तो ये पैसा खर्च करने से भी कतराती है। इसके अलावा ये खुद के साथ अपने फ्रेंड्स पर भी खूब पैसा लुटाती है। 

हर परेशानी सुलझाने में माहिर

पॉजीटिव सोचने के कारण ये लड़कियां किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल लेती है। साथ ही चीजों को शांति व गहराई से समझ कर उसका हल निकाल लेती है। ऐसे में ये लड़कियां चुटकियों में समस्या का हल निकाल लेती है।

अनुशासित 

गुरुवार को जन्मीं लड़कियों को अनुशासन में रहना सही लगता है। साथ ही स्वभाव से धार्मिक होने से ये सीमाओं में रहना पसंद करती है। 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static