World Animal Day: बच्चों के साथ बनाएं इन नेशनल पार्क में घूमने का प्लान

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 05:59 PM (IST)

दुनियाभर में जानवरों और कई दूसरी प्रजातियां भी वास करती है। यह धरती इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों की भी है। इसलिए जानवरों की दुर्दशा के बारे में जागरूक करने व उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर साल 4 अक्तूबर को 'World Animal Day' यानि 'विश्व जानवर दिवस' मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस खास मौके भारत के कुछ खास नेशनल वाइल्ड पार्क के बारे में बताते हैं। आप यहां पर बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान के दक्षिण जिले सवाई माधोपुर में बना हुआ है। अरावली और विंध्य की पहाड़ियों पर स्थित यह नेशनल पार्क आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसे सन 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था। यहां पर आप बाघों, चीते के अलावा कई तरह के पक्षियों को देख सकती है। वैसे तो रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए मानसून का महीना बेस्ट माना जाता है। मगर आप अक्तूबर से अप्रैल तक के बीच में भी यहां घूमने का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क में आप एक सींग वाले गैंडों को देख सकती है। बता दें, इस पार्क का कुल क्षेत्रफल नागांव, गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों द्वारा साझा किया होता है। सन 1985 में काजीरंगा नेशनल पार्क का नाम यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में दर्ज किया गया। यहां घूमने के लिए अक्तूबर का महीना बेस्ट माना जाता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश में बना हुआ है। इस पार्क में दुनियाभर से सबसे अधिक रॉयल बंगाल टाइगर्स पाए जाते हैं। इसके अलावा यह उद्यान वन्य जीवन और वनस्पतियों से भरपूर एक बेहद ही खूबसूरत जंगल है। आप यहां पर जंगल की सफारी करने के साथ रॉयल टाइगर की झलक देख सकते हैं। वैसे तो मानसून का महीना बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। मगर आप अक्तूबर से जून के बीच भी यहां पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले में है। यह देश के सबसे पहले वाइल्ड लाइफ रिजर्व पार्क्स में से एक है। आप बच्चों के साथ यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आपको जीव-जंतुओं की अलग-अलग प्रजातियां देखने व इसके बारे में जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static