फैन फॉलोइंग में Kangana को भी मात देती हैं लॉक अप की ग्लैमरस ''कैदी'' Anjali Arora

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 05:02 PM (IST)

अपने बेबाक और बिंदास नेचर से जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने शो लॉक अप में बिजी है। कंगना का ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म में काफी धूम मचा रहा है। शो में मौजूद कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स अपनी दमदार पर्सनैलिटी से फैंस का जीत जीतने में कामयाब हो रहे हैं। कंगना की जेल में टीवी के कई फेमस सितारे नजर आ रहे हैं। मगर इन सब में कंगना की एक कैदी ऐसी हैं, जो टीवी सेलेब्स ना होने पर भी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी फेमस है।

कंगना रनौत से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

अगर आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो आपने देखा होगा कि कंगना की ये सबसे छोटी कैदी अंजलि अरोड़ा की फैन फॉलोइंग धाकड़ क्वीन कंगना रनौत से भी कई ज्यादा है। बता दें, अंजलि अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि बॉलीवुड की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत के फॉलोअर्स अंजली अरोड़ा से करीब 4 मिलीयन कम यानि 7.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में अब आप भी जान गए होंगे की कंगना की इन कैदी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

फेमस टिक टॉकर भी रह चुकी अंजलि

अंजलि अपनी पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े-बड़े सेलेब्स को मात देने वाली है। वे सोशल मीडिया स्टार होने के साथ-साथ एक टिक-टॉकर भी रह चुकी हैं। इनकी टिक-टॉक वीडियोज फैंस को बेहद पसंद आती थी। इसके अलावा अंजलि ने कई हिट पंजाबी और हरियाणवी सॉन्ग्स में भी काम किया हैं। वे फेमस पंजाबी सिंगर Kaka के गाने Temporary Pyar में भी दिखाई दी थी। इस गाने को फैंस अभी भी पसंद करते हैं। बता दें, अंजलि के इस सॉन्ग को यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं।

बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक

खबरों की मानें तो अंजलि को बचपन से ही एक्टिंग व मॉडलिंग में दिलचस्पी थीं। सबसे पहले उन्होंने शॉर्ट वीडियोज बनाई जिससे उन्हें पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने टिक-टॉक व इंस्टाग्राम रील बनाई और काफी फेमस हो गई। बता दें,अंजलि को लिप सिंक वीडियोज के साथ उनके स्टाइलिश लुक और क्यूट स्माइल भी जाना जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

शो में कमाल का काम कर रही अंजलि

कंगना रनौत के शो लॉक का हिस्सा बनने से अंजिल अब एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। हालांकि, कंगना ने पहले ही जजमेंट एपिसोड में अंजलि के इंस्टाग्राम में 1 मिलीयन फॉलोअर्स होने पर कई सवाल उठाए थे। तब एक्ट्रेस ने कहा था कि, मैं समझ नहीं पा रही हूं कि आपके 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स क्यों हैं? साथ ही उन्होंने अंजलि से पूछा था कि वो उन्हें बताएं कि उन्हें अंजलि को फॉलो क्यों करना चाहिए? कंगना के सवाल का जवाब कुछ कहने की जगह अंजलि ने एक डांस परफॉर्मेंस देकर दिया। उस समय अंजलि ने मिमी फिल्म के गाने परम सुंदरी पर डांस किया था। इस डांस को देखकर कंगना रनौत खुश हो गई थी। इसके साथ ही शो में भी अंजलि कमाल करती नजर आ रही हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static