चुटकियों में खत्म होंगे किचन के काम, इन ट्रिक्स को करें फॉलो

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 06:23 PM (IST)

महिलाएं अपना आधे से ज्यादा समय किचन में बिताती हैं। सारे काम के साथ-साथ किचन के काम में संतुलन बनाकर रखने में महिलाओं को कई सारी समस्याएं भी होती है। किचन का काम देखने में कम लगता है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा समय बर्बाद होता है। लेकिन कुछ आसान तरीके अपनाकर आप किचन का काम और भी आसान कर सकते हैं। आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनसे आप अपना काम आसान कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही आसान ट्रिक्स...

नहीं बाहर निकलेगी दाल 

दाल बनाते समय कई बार कुक्कर के ढक्कन से पानी निकलता है। जिसके कारण किचन के आस-पास भी गंद जमने लगता है। ऐसे में आप प्रेशर कुक्कर में दाल उबालते समय उसमें एक स्टील की छोटी कटोरी डाल दें।  कटोरी डालने से दाल बाहर नहीं आएगी । 

PunjabKesari

बिना उबाले राजमाह बनेगे स्वाद 

अगर राजमाह आप उबालना भूल गए हैं तो प्रेशर कुकर में पानी डालकर उसमें एक चम्मच नमक डाल दें। इसके बाद राजमाह को सिटी लगवाएं। सिटी लगवाने के बाद दाल ठंडी होने दें। इसके बाद दाल में आइस क्यूब्स डाल दें। नमक और आइस क्यूब्स डालने से राहमाह अच्छे से गल जाएंगे। 

चटनी का रंग रहेगा हरा 

गर्मियों के दिनों में घरों में चटनी बहुत स्वाद से खाई जाती है। लेकिन ज्यादा दिनों तक पड़े रहने से उसका रंग खराब हो जाता है। लेकिन चटनी बनाते समय उसमें 1 चम्मच दही डाल दें। इससे चटनी का रंग नहीं बदलेगा और चटनी एकदम फ्रेश रहेगी। 

PunjabKesari

नहीं काले होंगे सेब के टुकड़े

यदि सेब थोड़ी देर काटकर रख दिया जाए तो उसका रंग काला हो जाता है। आप कटे हुए सेब के टुकड़ों ठंडी पानी में नमक और नींबू डालकर मिक्स कर दें। इससे टुकड़े काफी समय तक फ्रेश रहेंगे। 

लहसुन के छिलके निकल जाएंगे आसानी से 

लहसुन की कलियों को थोड़ी देर गर्म पानी में डाल दें। इससे लहसुन की कलियां आसानी से छिल जाएंगी। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static