Pathaan के हिट होने की खुशी को रोक नहीं पाए किंग खान, फैंस के साथ खूब किया डांस

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 12:44 PM (IST)

पिछले कुछ समय से लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे बॉलीवुड ने अब कुछ राहत की सांस ली है। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देखकर फिल्मे सितारों के बीच अच्छे दिनों की उम्मीद जाग गई है। वहीं किंग खान भी लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने जमकर डांस किया। 


शाहरुख खान ने अपने बांद्रा स्थित घर के बाहर रविवार रात एकत्रित हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया। शाहरुख की पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म ‘पठान' ने सफलता के कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। उत्साह में झूमते कई प्रशंसक अभिनेता के साथ तस्वीर लेने और वीडियो बनाने के लिए कल रात उनके घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। काले रंग के कपड़े पहने शाहरुख अपने बंगले ‘मन्नत' की बॉलकनी में आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अभिनेता (57) ने अपने प्रशंसकों का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- ‘‘ मेहमान नवाज़ी पठान के घर पर। रविवार को प्रेम से ओत-प्रोत कर देने लिए सभी प्रशंसकों का शुक्रिया। आभारी हूं। खुश हूं।'' वीडियो में शाहरुख अपने प्रशंसकों का ‘सलाम' व ‘नमस्ते' कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ‘झूमे जो पठान' गाने पर डांस भी किया, जिसे देख फैंस खुशी से पागल हो गए।

 
शाहरुख खान का ये वीडियाे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डांस करने के बाद उन्होंने ने प्रशंसकों से बस पर न चढ़ने का भी अनुरोध किया।  फिल्म की रिलीज के बाद से ही शाहरुख ट्विटर पर Ask SRK सेशन के जरिए फैंस के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह इस दौरान फैंस और यूजर्स के तमाम सवालों का जवाब देते हैं। 

PunjabKesari
फिल्म की निर्माता कंपनी ‘यश राज फिल्म्स' (वाईआरएफ) ने बताया कि ‘पठान' ने अपनी रिलीज़ के चार दिनों के अंदर ही दुनिया भर में कुल 429 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें शाहरुख खान के अलावा, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static