बच्चों की फेवरेट Marshmallow रेसिपी

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 03:36 PM (IST)

बच्चे खाने के मामले में हमेशा ही आनाकानी करते हैं। ऐसे में आप पेरेंट्स को उनकी सेहत की चिंता रहती है। मगर बच्चों को मार्शमैलो बहुत पसंद होने के चलते आप उनके लिए इससे खास रेसिपी बना सकती है। तो चलिए आज हम आपको मार्शमैलो से 2 रेसिपी बताते हैं, जो आपके बच्चों को बहुत ही पसंद आएगी। 

PunjabKesari

1. चॉकलेट मार्शमैलौ पिज्जा 

आप मार्शमैलो से बच्चों को  पिज्जा बनाकर खिला सकती है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी...

सामग्री:

पिज्जा बेस- 1
चॉकलेट स्प्रेड- 2-3 बड़े चम्मच
मार्शमैलौ- 1 पैकेट 
बटर- ग्रीसिंग के लिए

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले पिज्जा बेस के ऊपर चॉकलेट स्प्रेड फैलाएं। 
2. अब उसपर मार्शमैलो रखें। 
3. ओवन को 190 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। 
4. अब बेकिंग ट्रे पर बटर लगाकर ग्रीस करके उस पर पिज्जा रखें। 
5. पिज्जा को ओवन में रखकर मार्शमैलो सुनहरे रंग के होने बेक करें। 
6. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें। 
7. लीजिए आपका चॉकलेट मार्शमैलौ पिज्जा बनकर तैयार है। 


2. हॉट चॉकलेट मार्शमैलो

अगर आपके बच्चे दूध पीने से आनाकानी करते हैं तो उनके लिए हॉट चॉकलेट मार्शमैलो बनाना सही रहेगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

कोको पाउडर- 3 बड़े चम्मच 
चीनी- 1/4 कप 
दूध- 4 कप 
मार्शमैलो- गार्निश के लिए 

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले पैन में दूध गर्म करें। 
2. एक कटोरी में चीनी ओर कोको पाउडर को मिलाएं। 
3. चीनी और कोको के मिश्रण को दूध में मिलाएं। 
4. तैयार दूध को गिलास में डालकर मार्शमैलो से गार्निश करें।
5. लीजिए आपका हॉट चॉकलेट मार्शमैलो बनकर तैयार है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static