कियारा का ससुराल में हुआ ग्रैंड गृह प्रवेश, रेड सूट में बन-ठन कर पहुंची नई नवेली दुल्हन

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 10:41 AM (IST)

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों में बस सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ही चर्चे हैं। न्यूली वेड्स से जुड़ी तस्वीरें देखने के लिए फैंस बेताब है, इसी बीच दुल्हनिया के पहली बार अपने ससुराल जाने का वीडियो सामने आया है। जो लोग कियारा के एयरपोर्ट लुक से थोड़े निराश थे वह उन्हें इस अवतार में देखकर काफी खुश हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सिद्धार्थ- कियारा शादी के अगले दिन जैसलमेर से दिल्ली पहुंचे।  दिल्ली पहुंचकर दोनों मीडिया के सामने आए। इस दौरान कपल ने मैचिंग रेड आउटफिट पहना, जोकि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। कियारा ने रेड कलर का सिंपल सूट पहना, जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। साथ में नई नवेली दुल्हन ने कोल्हापुरी चप्पल पहनी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और पिंक चूड़े से कियारा ने अपना लुक कंप्लीट किया। साथ ही उन्होंंने अपने बालों को खुला छोड़ा और मिनिमम मेकअप किया। वही सिद्धार्थ रेड कुर्ता और व्हाइट पजामा में दिखे। सच में दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे और इनसे नजर हटाना मुश्किल हो रहा था।

PunjabKesari
सिद्धार्थ और कियारा ने मीडिया को अपनी शादी की मिठाई भी बांटी। कियारा हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर आगे बढ़ती हुई पैपराजी से कहती हैं- आप लोगों के लिए, थोड़ा सा मीठा हो जाए। वही ससुराल में कियारा का भव्य स्वागत हुई। सिद्धार्थ का घर दुल्हन की तरह सजा दिखाई दिया

PunjabKesari
इससे पहले कपल को जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस वक्त कियारा ने ब्लैक टाॅप के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना था जिसके साथ ग्रे रंग की शाॅल कैरी की थी और पिंक रंग की स्लीपर पहनी थी। मांग में सिंदूर लगाए, गले में मंगलसूत्र और हाथों में पिंक चूड़ा सजाए कियारा बेहद खूबसूरत लगी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static