खुशी पंजाबन बनीं दोबारा मां, विवेक चौधरी ने शेयर की न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक
punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 03:16 PM (IST)

नारी डेस्क: सोशल मीडिया के पॉपुलर कपल खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशी फैंस के साथ साझा की है। ये खबर सामने आते ही इंटरनेट पर बधाइयों का तांता लग गया है। विवेक ने अपने न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक भी वीडियो और तस्वीरों के ज़रिए फैंस को दिखाई है।
खुशी पंजाबन ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म
काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब यह पॉपुलर कपल दूसरी बार माता-पिता बनेगा। जैसे ही उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी, उनके फॉलोअर्स बेसब्री से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार खत्म हो गया है – खुशी पंजाबन ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है।
विवेक चौधरी ने शेयर की पहली झलक
बच्चे के जन्म के बाद विवेक चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। एक वीडियो में वह अपनी बहन के साथ न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में उनका बड़ा बेटा राजा भी दिखाई देता है, जो अपने छोटे भाई या बहन को प्यार से देखता है। यह परिवारिक पल काफी इमोशनल और दिल को छू लेने वाला है।
वहीं एक तस्वीर में खुशी अस्पताल के बेड पर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं और उन्हें निहार रही हैं। विवेक भी इस खूबसूरत पल में अपनी पत्नी के साथ नजर आते हैं। दोनों के चेहरे पर मातृत्व और पितृत्व की खुशी साफ झलक रही है।
ये भी पढ़ें: नौकरानी बनी चोरनी! नेहा मलिक के घर से 34 लाख के गहने चोरी, नौकरानी गिरफ्तार
बेबी का चेहरा और जेंडर नहीं किया गया रिवील
हालांकि, इस फोटो में कपल ने अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने बेबी के फेस पर एक इमोजी लगा कर उसे छिपा दिया है। अब तक इस न्यूबॉर्न बेबी का जेंडर भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि इस बार कपल को बेटा हुआ है या बेटी। लगता है फैंस को इस बात के लिए अभी थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी।
परिवार में खुशी का माहौल, मनाया गया खास जश्न
विवेक और खुशी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्चे के जन्म से पहले के पलों से लेकर बाद के जश्न तक की झलकें दिखती हैं। इसमें अस्पताल के बाहर इंतजार करते हुए परिवार वाले, भावुक पल और बाद में मिठाइयां बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो बताता है कि कैसे चौधरी परिवार ने इस नए मेहमान के स्वागत को दिल से मनाया।
फैंस से मिल रही हैं ढेरों बधाइयां
जैसे ही यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर आई, फैंस और फॉलोअर्स ने बधाइयों की बौछार कर दी। सभी ने खुशी और विवेक को दोबारा माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दीं और न्यू बेबी के लिए प्यार जताया।
खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी की जिंदगी में यह एक बेहद खास पल है, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ भी साझा किया। हालांकि उन्होंने अपने न्यूबॉर्न का चेहरा और जेंडर अभी तक नहीं दिखाया है, लेकिन जो भावनाएं और पारिवारिक प्रेम उनके वीडियो में नज़र आया, वो हर किसी के दिल को छू गया। फैंस को अब इंतजार है उस पल का जब वे इस छोटे मेहमान की और तस्वीरें देख पाएंगे।