घर के मंदिर में रखें ये 5 शुभ चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 12:32 PM (IST)

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। ऐसे में ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, पूजा में कुछ खास चीजें जरूर रखनी चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का वास होने के साथ बकतर बनी रहती है। धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होने से अन्न व धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

मोरपंख से बुरी नजर रहेगी दूर

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। ऐसे में इसे पूजा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुरी नजर से बचाव रहने के साथ घर में पॉजीटिविटी फैलती है। साथ ही घर में कीड़े-मकोड़ों व चिपकली की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

गंगाजल से नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

मान्यता है कि पूजाघर में छोटे से पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल जरूर रखना चाहिए। साथ ही रोजाना या शुभ अवसरों पर पूजा के बाद इससे पूरे घर पर छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।  

शालिग्राम से धन की समस्या होगी दूर 

घर के पूजास्थल में शालिग्राम रखना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि रोजाना तुलसी के पत्तों को जल में मिलाकर शालिग्राम को स्नान करवाना चाहिए। इससे भगवान श्रीहरि व धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आय से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 

PunjabKesari

गौमूत्र और गौघृत से मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद 

हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है। मान्यता है कि इसमें 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। ऐसे में गौमूत्र और गौघृत को पूजा घर जरूर रखना व इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे घर में देवी-देवताओं का वास होने के साथ उनका आर्शीवाद बना रहेगा। ऐसे में जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 

शंख से मिलेगा शुभफल 

शंख भगवान श्रीहरि का अतिप्रिय है। ऐसे में घर के पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख रखने में इसे बजाने का विशेष महत्व है। इससे घर के चारों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली बढ़ती है। घर का माहौल शांत व भक्तिमय रहता है। खासतौर पर गुरुवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्‍णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static