KarwaChauth Mehendi Designs 2024: इतना गहरा आएगा रंग कि सखियां पूछेगी राज

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 03:28 PM (IST)

नारी डेस्कः करवाचौथ व्रत की सेलिब्रेशन तेजी से चल रही हैं। इस व्रत पर हाथों पर मेहंदी लगाने की विशेष परंपरा है क्योंकि हिंदू धर्म में मेहंदी को सुहाग की निशानी माना जाता है। मेहंदी को सोलह श्रृंगार में शामिल किया गया है इसलिए हर त्योहार- शादी समारोह में महिलाएं शगुन के तौर पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं। राखी-करवाचौथ जैसे फेस्टिवल पर तो हाथ-पैर पर खासतौर पर मेहंदी रचाई जाती है। मेहंदी के लिए कई तरह के डिजाइन्स आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे जैसे अरेबियन मेहंदी, फूल पत्तियों से भरी हैवी मेहंदी आदि। चलिए आपको कुछ मेहंदी के डिजाइन दिखाते हैं जो आपको एक ही नजर में पसंद आ जाएगी जो आप इस बार करवाचौथ व्रत के दौरान लगवा सकती हैं। 

PunjabKesari
ये मेहंदी डिजाइन्स करवाचौथ व्रत के दौरान काफी पसंद की जाती है। इसे डिजाइन को भी आप लगवा सकते हैं। 
PunjabKesari
ये डिजाइन बहुत ही प्यार लग रहा है अगर आप फुल आर्म्स पर भरवा मेहंदी लगाना चाहते तो ये डिजाइन आप चूज कर सकते हैं।
PunjabKesari
पैरों पर मेहंदी लगाना पसंद करते हैं तो ये हल्का-फुल्का सा डिजाइन आपके पैरों पर बहुत अच्छा लगेगा। 
PunjabKesari
मोर वाली आकृति वाली ये मेंहदी उनके लिए बेस्ट है जो हल्का-फुल्का डिजाइन पसंद करती हैं। 
PunjabKesari
कुछ इस तरह का डिजाइन भी महिलाओं को बहुत पसंद आता है।
PunjabKesari
मेहंदी तो लगा ली अब मेहंदी का रंग डार्क और गहरा भी होना चाहिए। इसके लिए आप घरेलू टिप्स फॉलो कर सकते हैं जो मेहंदी का रंग गहरा करने में बेहद कारगार होते हैं।
PunjabKesari
ये डिजाइन आपको कैसा लगा ये भी एक बार देखिए
PunjabKesari

नींबू और चीनी का घोल

मेहंदी डार्क करने का ये टिप तो सबसे पुराना और असरदार माना जाता है। मेहंदी लगाने के बाद जब यह सूखने लगे तो एक नींबू और थोड़ी चीनी का मिश्रण बनाकर उसे धीरे-धीरे मेहंदी पर लगाएं। इससे मेहंदी
की नमी बनी रहेगी और रंग गहरा होगा।
PunjabKesari

लौंग की भाप

मेहंदी सूखने के बाद लौंग की भाप लें। एक तवे पर कुछ लौंग रखें और उसे गर्म करें। फिर अपने हाथों को तवे के ऊपर धीरे-धीरे रखें ताकि लौंग की भाप मेहंदी पर पहुंचे। इससे मेहंदी का रंग डार्क हो जाता है।

लंबे समय तक लगी रहने दें मेहंदी

मेहंदी को कम से कम 6-8 घंटे (रात भर) लगे रहने दें। इससे रंग गहरा होता है और मेहंदी को पानी से ना उतारें। मेहंदी हटाने के बाद कुछ घंटों तक पानी से हाथों को न धोएं। जितना पानी से बचेंगे, रंग उतना गहरा और स्थाई रहेगा।

सरसों का तेल

मेहंदी हटाने के बाद उस पर सरसों का तेल लगाएं। सरसों का तेल लगाने से रंग गहरा होने लगता है। सरसो की जगह पर बादाम तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कपूर और लौंग का तेल

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए कपूर और लौंग के तेल को मेहंदी लगाने से पहले हाथों में लगाएं। इससे रंग अधिक गहरा और चमकदार हो जाता है।

यह भी पढ़ेंः घर की बनी Bleach Cream मिनटों में देखी Instant Glow वो भी बिना Side Effect

नीलगिरी का तेल

मेहंदी लगाने से पहले हाथों में नीलगिरी का तेल लगाएं। यह त्वचा के छिद्रों को खोलता है और रंग को गहरा करने में सहायक होता है।

कॉफी या चाय का पानी

यह वाला ट्रिक भी आपने बहुत से लोगों के मुंह से सुना होगी। बस मेहंदी के पेस्ट में पानी की जगह चाय या कॉफी का पानी मिलाएं। इससे मेहंदी का रंग और भी गहरा हो जाता है।

इन उपायों से आपकी मेहंदी का रंग गहरा और ज्यादा टिकाऊ हो सकता है। ध्यान रखें कि मेहंदी का रंग धीरे-धीरे डार्क होता है इसलिए धैर्य रखना तो बहुत जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static