Karwa Chauth: अपनी राशि अनुसार चुनें ड्रेस कलर

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 11:50 AM (IST)

करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा व खास त्योहार माना जाता है। इस साल यह शुभ दिन 24 अक्तूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। मान्यता है कि इसव्रत को रखने से पति की आयु लंबी होती है। साथ ही शादीशुदा जिंदगी में मिठास आती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यह व्रत महिलाओं के लिए सौभाग्यवृद्धि का व्रत माना गया है। इसलिए इस दिन महिलाएं खासतौर पर सजती-संवरती भी है। इसके साथ ही महिलाएं फैशन ट्रैंड के हिसाब से कपड़े और कलर को चुनती है। ऐसे में अगर आप राशि में विश्वास रखती हैं तो आप उसी के हिसाब से अपनी  ड्रेस का रंग चूज कर सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस करवाचौथ पर आपको किस कलर की ड्रेस पहनकर पूजा करनी चाहिए।

मेष राशि- अगर आपकी राशि मेष है तो आप इस व्रत में लाल और गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनें।

PunjabKesari

वृष राशि- जिन महिलाओं की राशि वृष है वे करवा चौथ व्रत की पूजा सिल्वर रंग की ड्रेस पहन कर सकती है।

PunjabKesari

मिथुन राशि- इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग शुभ रहेगा। ऐसे में आप करवा चौथ के शुभ दिन इस रंग की कोई ड्रेस व मैचिंग ज्वैलरी पहन सकती है।

PunjabKesari
 

कर्क राशि- कर्क राशि महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ रहेगा। इसलिए इस बार आप करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी, सूट या कोई ड्रेस के साथ रंग बिरंगी चूड़ियां पहनें। इसके साथ ही भगवान को सफेद बर्फी का भोग भी लगाएं।

PunjabKesari

सिंह राशि- इस राशि की महिलाएं अपने लिए लाल, संतरी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े चुन सकती है। इस रंग की ड्रेस पहनने से आपके पति के बीच का प्यार मजबूत होगा।

PunjabKesari

कन्या राशि- इस राशि की महिलाएं लाल, हरे या गोल्डन कलर की ड्रेस पहनें। इससे आपके दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

PunjabKesari

तुला राशि- इस राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ पर अपने लिए लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े चुनने चाहिए।

PunjabKesari
 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ रहेगा। इसके अलावा आप चाहे तो मरून या गोल्डन रंग का लहंगा, साड़ी या सूट भी पहन सकती है।

PunjabKesari
 

धनु राशि- ये महिलाएं इस करवा चौथ की पूजा में आसमानी या पीले रंग के कपड़े पहनें।

PunjabKesari

मकर राशि- इस राशि की महिलाएं इस बार नीला रंग चुनें। आप करवा चौथ की पूजा में नीले रंग की साड़ी या कोई अन्य कपड़े पहन सकती है।

PunjabKesari
 

कुंभ राशि- कुंभ महिलाओं के लिए नीले या सिल्वर रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इसलिए इस बार करवा चौथ की पूजा में इन रंगों की ड्रेस ही पहनें।

PunjabKesari

मीन राशि- मीन महिलाओं के लिए पीला, गोल्डन या दोनों रंग की मिली-जुली ड्रेस शुभ रहेगी। इस रंग की ड्रेस पहनकर पूजा करने से आपको मनचाहा फल मिलेगा।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static