लोन चुकाने में हो रही है दिक्कत? नीम करोली बाबा के ये 4 उपाय दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति
punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 07:19 PM (IST)
नारी डेस्क: कर्ज तब बढ़ता है जब मन लगातार तनाव, डर और असुरक्षा से भर जाता है। जितना आप चिंता करते हैं, उतनी ही ऊर्जा नकारात्मक होती जाती है। उत्तराखंड के महान संत नीम करोली बाबा का मानना है कि शुद्ध मन, सकारात्मक विचार और नियमित साधना धन संबंधी बाधाओं को धीरे-धीरे दूर कर देती है। चलिए जानते हैं कर्ज कम करने के नीम करोली बाबा द्वारा बताए गए कुछ खास उपाय के बारे में
रोज सुबह दीपक जलाकर ‘शुभ भावना’ प्रार्थना
नीम करोली बाबा कहते हैं सुबह 5–7 बजे के बीच शांत मन से एक दीपक जलाएं और मन ही मन यह संकल्प लें: “मेरा कर्ज कम हो रहा है, मेरे जीवन में समृद्धि आ रही है।” आध्यात्मिक ऊर्जा के अनुसार, यह संकल्प आपके विचारों को शक्ति देता है और धीरे-धीरे आर्थिक रास्ते खुलने लगते हैं।
हर गुरुवार को पीला प्रसाद बांटें
गुरुवार को कुछ मीठा या चना-गुड़ बाहर और जरूरतमंदों को बांटें। यह कर्म आर्थिक ऊर्जा को बढ़ाता है, ग्रहों की बाधा कम करता है, सौभाग्य लाता है। करोली बाबा का कहना है कि दान से धन का द्वार खुलता है।
समाधान सोचें
नीम करोली बाबा कहते हैं कि कर्ज चुकाने पर अपने जीवन की मूलभूत जरूरतों को छोड़कर बाकी अनावश्यक खर्चे कम कर दें। साथ ही आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर भी काम करें। एक साथ ये दोनों काम करने पर कर्ज तेजी से उतरना शुरू हो जाता है।
रात को सोने से पहले ‘शांति मंत्र’ का जाप
रात में सोने से पहले 5 मिनट खुद को शांत करें और बस इतना कहें “सब ठीक हो रहा है।” नीम करोली बाबा के अनुसार यह वाक्य मानसिक तनाव को कम करता है और कर्ज से निकलने का रास्ता स्पष्ट दिखाने लगता है। दरअसल जहां मन शांत होता है, वहां समाधान खुद चलकर आता है।

