संजय कपूर की 33 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद के बीच दिल्ली पहुंचीं करिश्मा कपूर, दोनों बच्चे भी साथ आए नजर

punjabkesari.in Thursday, Jul 31, 2025 - 11:36 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनके पूर्व पति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर चल रहा विवाद। बुधवार, 30 जुलाई को करिश्मा अपने बेटे कियान और बेटी समायरा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आईं। तीनों को साथ देखकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या करिश्मा का यह दिल्ली दौरा संजय कपूर की संपत्ति के विवाद से जुड़ा है।

क्या करिश्मा ने मांगा संजय की संपत्ति में हिस्सा?

हाल ही में कुछ खबरों में दावा किया गया कि करिश्मा कपूर ने संजय की संपत्ति में हिस्सा मांगा है, लेकिन ये दावा झूठा और बेबुनियाद निकला। संजय कपूर के परिवार के एक करीबी ने ‘ईटाइम्स’ को बताया कि,"करिश्मा ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है। ना ही वह संजय की संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं।" सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और चाहती हैं कि उनका भविष्य सुरक्षित हो।

संजय कपूर का निधन और विवाद की शुरुआत

संजय कपूर की मौत 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हुई थी। बताया गया कि खेलते समय उन्होंने मधुमक्खी निगल ली जिससे उनकी सांस रुक गई और कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी मौत के बाद ही 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ।

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोप

संजय की मां रानी कपूर ने कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि,"कुछ लोग उनकी पारिवारिक संपत्ति और वसीयत को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।मुझसे जबरदस्ती डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवाए गए। मुझे कंपनी के महत्वपूर्ण फैसलों से दूर रखा गया।" इतना ही नहीं, रानी कपूर ने यह भी कहा कि संजय की मौत संदिग्ध है और ये स्वाभाविक नहीं लगती। इन्हीं आरोपों के बीच करिश्मा कपूर पर भी आरोप लगे कि उन्होंने संजय की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। हालांकि, परिवार ने इस बात को सिरे से नकार दिया।

ये भी पढ़े: 'आप तो शाकाहारी थीं...',Urvashi Rautela ने सावन में खाया चिकन, भड़के यूजर्स ने एक्ट्रेस को सुनाई खरी खोटी

तलाक के बाद करिश्मा को क्या मिला था एलिमनी में?

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2016 में तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। संजय ने करिश्मा को एलिमनी में 70 करोड़ रुपये दिए। साथ ही, अपने पिता का आलीशान घर भी करिश्मा के नाम किया। बच्चों के लिए 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी खरीदे गए। इन बॉन्ड्स से हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज आता है।

इस पूरे मामले में साफ हो गया है कि करिश्मा कपूर की मंशा संपत्ति हड़पने की नहीं है। वह सिर्फ चाहती हैं कि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्थिर रहे। संजय कपूर की मौत के बाद जो कानूनी और पारिवारिक विवाद सामने आया है, वह अब अदालत और जांच एजेंसियों के हाथ में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static