इसे कहते हैं नाम!! Sonam और Sapna से कुछ सीख लो Kareena, बेबो की फिर हुई जमकर बुराई

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 12:09 PM (IST)

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उनके घर बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ और ठीक एक महीने बाद सोनम ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की और साथ ही में अपने बेबी बॉय का नाम जाहिर किया। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बेहद यूनिक नाम रखा है जिसे सुनने के बाद फैंस काफी खुश है। बता दें कि सोनम कपूर ने बेटे का नाम वायु रखा है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने नाम का मतलब भी बताया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कैप्शन में सोनम ने लिखा- 'भगवान हनुमान और भीम के रूप में हमारी ताकत और हिम्मत का प्रतीक। सभी से अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए बस आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू धर्म में वायु पांच तत्वों में से एक प्रतीक है। वायु खुद में शक्तिशाली भगवान हैं, इसीलिए हमने अपने बेटे को वायु नाम दिया है।’ 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बेटे के नाम के कारण सपना चौधरी भी रही थी चर्चे में 

उनकी खूबसूरत फैमिली फोटो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसी के साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी अपने बेटे के नाम को लेकर चर्चा में आई थीं। दरअसल, सपना और उनके पति वीर साहू ने अपने बेटे का नाम एक ऐसे राजा पर रखा जिसने तैमूर और जहांगीर जैसे क्रूर शासक को धूल चटाई थी। सपना ने अपने बेटे का नाम 'पोरस' रखा है और ऐसा नाम रखने के लिए सपना और वीर की फैंस ने खूब तारीफें भी की लेकिन इसी के साथ सैफ करीना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। 

PunjabKesari

सैफ-करीना हुए थे ट्रोल

सपना ने बेटे का नाम पोरस का नाम सुनते ही लोगों ने कहा कि इसे कहते हैं नाम। सैफ और करीना को सपना-वीर से कुछ सीखना चाहिए। दरअसल, क्रूर शासक तैमूर ने हिंदुओं पर बहुत अत्याचार किए थे। वहीं पोरस नाम के राजा ने तैमूर को कांटे की टक्कर दी थी। करीना ने अपने बेटों का नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान रखा है। जब तैमूर पैदा हुए थे तो लोगों ने जमकर अपना गुस्सा करीना-सैफ पर निकाला था और तैमूर नाम को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।

PunjabKesari

सोनम ने बेटे का रखा एकदम अलग नाम

और अब जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम एक दम यूनिक और हिंदू ट्रडीशन से जुड़ा रखा तो एक बार फिर करीना-सैफ नाम को लेकर ही ट्रोल होने लगे हैं हालांकि यह पूरी तरह से माता-पिता का फैसला है कि वह अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे लेकिन यूजर्स का कहना है कि जिन क्रूर शासकों ने हिंदुओं पर इतना अत्याचार किया करीना उनके नाम पर ही अपने बच्चों का नाम कैसे रख सकती हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static