तलाक के 11 साल बाद पहली बार साथ आएंगे करण-जेनिफर, क्या खत्म हुआ एक्स कपल के बीच मनमुटाव
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 11:49 AM (IST)

नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट को एक साथ स्क्रीन पर देखे हुए अब काफी वक्त हो चुका है। दर्शकों ने उन्हें साथ में ‘दिल मिल गए’ जैसे शोज़ में खूब पसंद किया था। लेकिन दोनों के तलाक के बाद उनके फैंस को फिर से उन्हें साथ देखने का इंतजार रहा।
तलाक के 11 साल बाद दोनों फिर होंगे साथ?
अब खबर आ रही है कि तलाक को लगभग 11 साल बीत चुके हैं लेकिन ये एक्स कपल एक ही शो में नजर आने वाला है। इस खबर से दोनों के फैंस बहुत ही हैरान और उत्साहित हैं। लोगों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है क्या करण और जेनिफर ने अपने पुराने मनमुटाव को भूलकर साथ काम करने के लिए हामी भर दी है?
करण और जेनिफर का अतीत
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की शादी भी हुई थी लेकिन ये शादी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाई। दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि करण का दिल फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु पर आ गया था जिसके बाद उन्होंने जेनिफर से अलग होने का फैसला किया था। करण जौहर अपने नए शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहे हैं। इस शो में कई बड़े टीवी सितारों को हिस्सा लेते देखा जाएगा। खबर है कि इस शो में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट भी एंट्री ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह 11 साल बाद दोनों का पहला साथ होगा।
ये भी पढ़े: "मम्मा ठीक नहीं हैं... लिवर कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar के बेटे रुहान का कुछ ऐसा था रिएक्शन
‘द ट्रेटर्स’ शो में और भी कई बड़े सितारे होंगे शामिल
करण जौहर का यह नया शो ‘द ट्रेटर्स’ काफी समय से चर्चा में है। इसकी पहली झलक भी हाल ही में सामने आई है। खबर है कि इस शो में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर के अलावा उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, राज कुंद्रा, जन्नत जुबैर, अपूर्वा मखीजा और जैस्मीन भसीन जैसे कई और बड़े सितारे भी नजर आ सकते हैं।
करण और जेनिफर की इस खबर से उनके फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं। 11 साल बाद दोनों को साथ देखने का मौका मिलेगा, जो उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस शो के जरिए दोनों की केमिस्ट्री फिर से एक बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।