अब कृष्णा भी छोड़ना चाहते हैं कपिल शर्मा का शो, बताई इसकी वजह

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 06:25 PM (IST)

सुनील ग्रोवर द्वारा कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद लोगों को लगा था कि 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 अधिक समय तक नहीं चलेगा लेकिन कृष्णा अभिषेक ने अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीत लिया। कृष्णा और कपिल की कॉमेडी ने शो को द्वारा सुपरहिट कर दिया। वहीं अब शायद दोबारा कपिल के सीरियल से कॉमेडी गायब हो सकती है क्योंकि कृष्णा कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहते है। 

PunjabKesari

कृष्णा कपिल के काम छोड़ने की वजह लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि अन्य काम है। दरअसल हाल ही में सैफ अली खान, आलिया, तब्बू कपिल शर्मा शो में पहुंचे तो सपना के गेटअप में कृष्णा ने कहा कि वो ये शो छोड़ना चाहते है। शो को छोड़ने के बाद वह सैफ के बेटे  तैमूर अली खान की नैनी बनना पसंद करेगें। इसके साथ ही वह उसके पिता का भी ध्यान रखेंगे। कृष्णा की यह बात सुन कर हर कोई हंसने लगा था। इससे पहले करीना भी जब इस शो में आी थी तो कृष्णा ने उन्हें भी यही ऑफर दी थी। 

PunjabKesari

बता दें कृष्णा तैमूर की नैनी इसलिए बनना चाहते है क्योंकि हाल ही में खबर आई थी कि तैमूर की नैनी की सैलरी 1.5 लाख रुपए है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Related News

static