भारती के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे कपिल शर्मा, लोग पूछ रहे ये सवाल

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 12:32 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद एनसीबी पूरे एक्शन में है। हाल ही में अर्जुन रामपाल के घर रेड मारने के बाद अब एनसीबी के निशाने पर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष आ गए हैं। एनसीबी ने ड्रग्स केस में भारती सिंह के बाद उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद हर्ष से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस बीच भारती के बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का नाम ट्रेंड कर रहा है। 

PunjabKesari

यूजर्स कपिल शर्मा के नाम के साथ हैशटैग लगाकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, खबरों की मानें तो भारती सिंह के घर पर गांजा मिलने के बाद एनसीबी ने उनके प्रोडक्शन हाउस और ऑफिस पर भी छापेमारी की थी। जहां से उन्हें 86.5 ग्राम गांजा मिला। भारती और हर्ष के ड्रग्स लेने की बात कबूलने के बाद ट्विटर पर भारती सिंह का नाम ट्रेंड कर रहा है। 

PunjabKesari

भारती 'द कपिल शर्मा शो' पर दिखाई देती हैं जिस वजह से कपिल शर्मा का नाम भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जिसके बाद यूजर्स कपिल से पूछ रहे हैं कि अब वह शो में भारती का नाम लेंगे।

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि बीते दिन एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर पर छापा मारा था। जहां से उन्होंने कुछ मात्रा में गांजा बरामद किया था। जिसके बाद बीती शाम को ड्रग्स केस में भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। भारती और उनके पति ने इस बात को कबूल किया है कि उन्होंने गांजा कंज्यूम किया है। जिसके बाद भारती के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल हर्ष से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static