मां- बाप से छिपकर कन्नड़ एक्ट्रेस ने कराई प्लास्ट‍िक सर्जरी, कुछ देर बाद ही हो गई मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 04:23 PM (IST)

कन्नड़ सिनेमा से एक दिल दुखा देने वाली खुबर सामने आई है। कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का 21 साल की उम्र में ही निधन हो गया।  उन्होंने कुछ दिन पहले ही वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी, जिसके बाद से ही उनकी  हालत बिगड़ और आज उन्होंने हमेशा- हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सर्जरी में हुई गलती ने चेतना राज की जान ले ली। बड़ी बात यह है कि  एक्ट्रेस ने प्लास्ट‍िक सर्जरी की जानकारी अपने  घरवालों को भी नहीं दी थी। वह दोस्तों के साथ  सर्जरी कराने के लिए अस्पताल गई थी, जहां  सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari

घटना की जानकारी मिलने के बाद चेतना के  पेरेंट्स ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज करवाई है। खबरों की मानें तो सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की बॉडी में कुछ कॉप्लिकेशंस होने लगी और और उनके फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने लगा था।  बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें कुछ दिक्कत हुई। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।


वहीं चेतना के पेरेंट्स का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनकी बेटी की जान गई है।   ऐक्ट्रेस के एक रिश्तेदार ने बताया कि  वो कन्नड़ टीवी सीरियल्स में काम करती थी, किसी ने उसे कहा कि वो मोटी दिख रही है और उन्हें वजन कम करना चाहिए। ऐसे में वो अपना बड़ा हुआ फैट कम कराने के लिए अस्पताल गई थी। बता दें कि चेतना 'गीता' और 'दोरेसानी' जैसे डेली सोप में नजर आ चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static